Tesla ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक SUV Model Y और Model L के लिए नया Halloween Mode पेश किया है. इस फीचर के जरिए कार को डरावना और मजेदार लुक दिया जा सकता है. कंपनी ने इसे 30 अक्टूबर 2026 को OTA यानी ओवरदएयर सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए जारी किया है. यानी कार मालिकों को नए फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी.

इस अपडेट में घोस्ट थीम वाला इनऐप अवतार, खास लाइटिंग इफेक्ट्स, डरावनी आवाजें, फोटोबूथ और वॉइस मैसेज जैसे विकल्प दिए गए हैं. ग्राहक नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और मुंबई के Tesla Experience Centres में भी इन फीचर्स को देख सकते हैं.
घोस्ट कॉस्ट्यूम से मिलेगा भूतिया लुक
में Ghost Costume नाम का फीचर दिया गया है. इससे Tesla ऐप में दिखाई देने वाला कार का अवतार भूत जैसा नजर आता है. इसका डिजाइन सफेद चादर से बने भूत जैसा है, जिसमें आंखों के लिए जगह बनी हुई है. हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि यह अवतार कार की टचस्क्रीन पर भी दिखाई देगा या नहीं.
Trick or Treat Mode में बजेगी डरावनी आवाज
इस मोड को चालू करने पर जब कोई व्यक्ति कार के पास आएगा, तो गाड़ी से डरावनी आवाजें सुनाई देंगी और लाइटें टिमटिमाने लगेंगी. इससे कार के आसपास जैसा माहौल बनाया जा सकता है.
लाइट शो और डरावना लॉक साउंड
अपडेट में Halloween थीम वाला नया लाइट शो भी शामिल है. इसके अलावा कार के लिए खास सीजनल रैप और लॉक करते समय बजने वाली डरावनी आवाज भी दी गई है. ये फीचर्स कार को अलग अंदाज देते हैं.
फोटोबूथ और वॉइस मैसेज भी खास
यूजर्स Model Y के अंदर बैठकर Halloween थीम वाली तस्वीरें ले सकेंगे. वहीं Voice from Beyond फीचर के जरिए Tesla ऐप से वॉइस मैसेज भेजा जा सकेगा. कार इस मैसेज को डरावनी आवाज में सुनाएगी.