शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
सुल्तानपुर में प्राइवेट स्कूल की लिफ्ट गिरी, कई जनगणना कर्मियों के टूटे हाथ-पैर; मचा हड़कंप​ | Sp Leader Azam Khan Arrest: रामपुर जेल से बाहर आते ही आजम खान गिरफ्तार, गाजियाबाद कोर्ट में ED की पेशी की तैयारी, बेटे अब्दुल्ला आजम घर पहुंचे​ | ठंड-गर्म का मौसम…फेफड़ों को डिटॉक्स करेगी ये हर्बल ड्रिंक! खांसी-खराश से होगा बचाव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

इटावा में ओवरलोड वाहनों से वसूली का खेल, वायरल चैट-ऑडियो पर हुआ एक्शन; कोतवाल सस्पेंड​

उत्तर प्रदेश इटावा में ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली का खेल सामने आया है. इन वाहनों को पास कराने के नाम पर पुलिस लंबे समय से उगाही में लिप्त थी. यह उगाही ऑनलाइन हो रही थी. संबंधित वाट्सऐप चैट और ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एसएसपी इटावा ने सहसो कोतवाल राजेंद्र विक्रम […]

उत्तर प्रदेश इटावा में ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली का खेल सामने आया है. इन वाहनों को पास कराने के नाम पर पुलिस लंबे समय से उगाही में लिप्त थी. यह उगाही ऑनलाइन हो रही थी. संबंधित वाट्सऐप चैट और ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एसएसपी इटावा ने सहसो कोतवाल राजेंद्र विक्रम सिंह को सस्पेंड कर दिया है. उन्होंने राजेंद्र विक्रम सिंह के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं.

सोशल मीडिया में वायरल हुए चैट और ऑडियो में कथित तौर पर प्रत्येक वाहन से दोदो हजार रुपये के लेनदेन की बात सामने आई है. इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायतें एसएसपी को मिली थी. अब संबंधित चैट सामने आने के बाद एसएसपी ने यह कार्रवाई की है. इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया में प्रसारित हुआ है. इसमें उगाही की रकम का ऑनलाइन भुगतान और बातचीत से जुड़े कुछ स्क्रीनशॉट व ऑडियो शामिल हैं.

वाहन छोड़ने के एवज में वसूली

जानकारी के मुताबिक काफी समय से ओवरलोड वाहनों को पकड़ने और रिश्वत लेकर छोड़ने का खेल चल रहा था. यह लेनदेन ऑनलाइन किया जा रहा था. मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने अपने स्तर पर मामले की जांच कराई और मामले की पुष्टि होने के बाद थाना प्रभारी को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

एसपी सिटी करेंगी जांच

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक मामले की जांच एसपी सिटी बबीता सिंह को सौंपी है. संबंधित सर्किल सीओ ने भी थाना प्रभारी के निलंबन की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि फिलहाल सोशल मीडिया पर सामने आई सामग्री के आधार पर कार्रवाई की गई है. जांच के दौरान वायरल वीडियो और ऑडियो की पड़ताल के साथ यह भी पता लगाया जाएगा कि रिकॉर्डिंग कब की है और इसमें लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है. जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY