शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
रफ्तार के दीवानों को मिलने वाला है नया तोहफा! Mc Laren की नई सुपरकार 820 का टीजर जारी​ | कागजों पर चल रहीं फर्मों से करोड़ों की टैक्स चोरी… मुरादाबाद में GST विभाग के एक्शन में 90 करोड़ के फर्जीवाड़े का फर्दाफाश​ | शिवा शर्मा मर्डर केस में क्यों ठंडी पड़ी लखनऊ पुलिस? नहीं मांगा श्रद्धा दुबे का रिमांड, कोर्ट ने फिर भेजा जेल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

यूपी SIR मामले में SC सख्त, फॉर्म-7 के गलत इस्तेमाल के आरोपों की होगी जांच​

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या में फॉर्म7 आवेदन जमा किए जाने में मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है. अदालत ने आयोग से इन शिकायतों की जांच करने और जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने को कहा है. चीफ जस्टिस ऑफ […]

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या में फॉर्म7 आवेदन जमा किए जाने में मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है. अदालत ने आयोग से इन शिकायतों की जांच करने और जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने को कहा है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने याचिकाकर्ताओं ने चुनाव आयोग के हलफनामे में विसंगतियों का मुद्दा उठाया.

इस दौरान याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि कुछ मामलों में फॉर्म7 आवेदनों पर कथित तौर पर बूथ लेवल ऑफिसर के हस्ताक्षर थे… उन्होंने मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए जमा किए गए आवेदनों में अनियमितताओं की ओर अदालत का ध्यान दिलाया. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे जिन अनियमितताओं का समाधान नहीं हुआ है, उन्हें चिह्नित करते हुए एक विस्तृत नोट चुनाव आयोग को सौंपें.

इसके बाद चुनाव आयोग को इन तथ्यों की जांच करनी होगी. अदालत ने आयोग से कहा है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं और इस संबंध में अनुपालन रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जाए. इस निर्देश के बाद अब चुनाव आयोग को फॉर्म7 आवेदनों से जुड़ी शिकायतों, खासकर BLO के कथित हस्ताक्षरों और हलफनामे में बताई गई विसंगतियों की जांच करनी होगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY