सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Lucknow News: स्कूल आते-जाते छेड़ता था पड़ोसी युवक, तंग आकर 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या​ | SA vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम की घोषणा, ढाई साल बाद इस खिलाड़ी की वापसी​ | फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का मानदेय: क्या मेहनत के मुकाबले मिल रहा पर्याप्त पैसा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

करवा चौथ पर ऐसा क्या हुआ? पति ने कैंची से पत्नी पर किए 150 से भी ज्यादा वार, हालत गंभीर​

Arah News: करवा चौथ के दिन बिहार के आरा से दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां मोबाइल और पैसों के लेनदेन के विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी पर कैंची से ताबड़तोड़ 150 से अधिक वार कर दिए. 3 घंटे चले जटिल ऑपरेशन और 150 टांकों के बाद डॉक्टरों ने महिला की जान बचाई. […]

Arah News: करवा चौथ के दिन बिहार के आरा से दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां मोबाइल और पैसों के लेनदेन के विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी पर कैंची से ताबड़तोड़ 150 से अधिक वार कर दिए. 3 घंटे चले जटिल ऑपरेशन और 150 टांकों के बाद डॉक्टरों ने महिला की जान बचाई. जानकारी के मुताबिक, बड़ी मठिया मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही राखी कुमारी पर उसके पति पंकज कुमार ठाकुर ने जानलेवा हमला कर दिया.

अस्पताल में भर्ती पीड़िता राखी के मुताबिक, फोनपे अकाउंट में रखे करीब 1.5 लाख रुपये को लेकर पति ने पैसों की हेरफेर का झूठा आरोप लगाया. जब उसने ससुर से मैसेज चेक करवाने की बात कही, तो पति आक्रोशित हो गया. गुस्से में आए पति ने टेलरिंग में इस्तेमाल होने वाली धारदार कैंची से राखी के चेहरे, गर्दन, पीठ और हाथों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

इलाज कर रहे सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि महिला के शरीर पर 150 से ज्यादा गंभीर जख्म थे. 3 घंटे के लंबे ऑपरेशन के बाद डैमेज टिशूज को रिपेयर कर लगभग 150 टांके लगाए गए हैं. पीड़िता को 72 घंटे के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.

नशे का आदी है आरोपी; पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

पीड़िता के पिता मनोज ठाकुर ने बताया कि 2019 में शादी के बाद से ही आरोपी पति नशे की हालत में मारपीट करता आ रहा है. पहले भी कई बार सामाजिक पंचायतें हुईं. टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति पंकज कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस वारदात में इस्तेमाल कैंची की बरामदगी और मामले की तफ्तीश में जुटी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY