बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
क्या एक दिन की EMI चूकने पर भी खराब हो सकता है क्रेडिट स्कोर, क्या कहता है नियम?​ | कम से कम ईमानदारी से हारना तो सीखें… वाराणसी में स्लो काउंटिंग पर अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना​ | WPL 2027 Auction में UP Warriorz ने Sophie Molineux को 1.10 करोड़ में खरीदा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

इन शहरों को जल्द मिल सकती है स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात, ये रहा पूरा रूट​

भारतीय रेलवे दो नए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने की तैयारी कर रहा है. ये ट्रेनें दिल्लीवाराणसी और मुंबईबेंगलुरु के बीच चलेंगी. इनसे यात्रियों का सफर पहले के मुकाबले काफी कम समय में पूरा होगा. मीडिया रिपोर्ट्स और प्रपोज्ड टाइम टेबल के मुताबिक, मुंबईबेंगलुरु के बीच ट्रेन 1 नवंबर से और दिल्लीवाराणसी के बीच […]

भारतीय रेलवे दो नए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने की तैयारी कर रहा है. ये ट्रेनें दिल्लीवाराणसी और मुंबईबेंगलुरु के बीच चलेंगी. इनसे यात्रियों का सफर पहले के मुकाबले काफी कम समय में पूरा होगा. मीडिया रिपोर्ट्स और प्रपोज्ड टाइम टेबल के मुताबिक, मुंबईबेंगलुरु के बीच ट्रेन 1 नवंबर से और दिल्लीवाराणसी के बीच 31 अक्टूबर के आसपास शुरू हो सकती है. हालांकि, रेलवे ने अभी इन ट्रेनों की सभी जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

कितने समय में पूरा होगा सफर?

नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से सफर करीब 9 घंटे 12 मिनट में पूरा होने की उम्मीद है. अभी राजधानी एक्सप्रेस से इस दूरी को तय करने में लगभग 12 घंटे लगते हैं. इस तरह यात्रियों के करीब 3 घंटे बच सकते हैं. वहीं, मुंबई से बेंगलुरु के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन करीब 16 घंटे में सफर पूरा कर सकती है. अभी इस रूट पर सबसे तेज ट्रेन को लगभग 22 घंटे लगते हैं. यानी नई ट्रेन से करीब 6 से 8 घंटे तक की बचत हो सकती है.

कब शुरू होगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन?

मुंबईबेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 1 नवंबर को शुरू होने की संभावना है. यह तारीख कर्नाटक राज्योत्सव के दिन पड़ती है. केंद्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी सोमन्ना ने गुरुवार को इस ट्रेन को शुरू करने की जानकारी दी. भाजपा ने इसे कर्नाटक और महाराष्ट्र के लोगों के लिए दिवाली का तोहफा बताया है. इस ट्रेन से करीब 1,118 किलोमीटर की दूरी लगभग 16 घंटे में पूरी होने की उम्मीद है.

वहीं, दिल्लीवाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 31 अक्टूबर के आसपास शुरू हो सकती है. हालांकि, इसकी लॉन्च डेट और नियमित परिचालन से जुड़ी अंतिम जानकारी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

दिल्लीवाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की टाइमिंग

वाराणसी से नई दिल्ली

  • वाराणसी से रवाना: रात 8:50 बजे
  • प्रयागराज जंक्शन पहुंचने का समय: रात 10:35 बजे
  • प्रयागराज से रवाना: रात 10:40 बजे
  • कानपुर सेंट्रल पहुंचने का समय: रात 12:40 बजे
  • नई दिल्ली पहुंचने का समय: सुबह 5:55 बजे

नई दिल्ली से वाराणसी

  • नई दिल्ली से रवाना: रात 9:40 बजे
  • प्रयागराज जंक्शन पहुंचने का समय: सुबह 4:45 बजे
  • प्रयागराज से रवाना: सुबह 4:50 बजे
  • वाराणसी पहुंचने का समय: सुबह 6:45 बजे

प्रपोज्ड टाइम टेबल में प्रयागराज जंक्शन पर 5 मिनट का स्टोपेज दिया गया है. कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन कितनी देर रुकेगी, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है.

मुंबईबेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का रूट और टाइमिंग

बेंगलुरु से मुंबई

  • बेंगलुरु से रवाना: रात 10 बजे
  • मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचने का समय: अगले दिन दोपहर करीब 1:50 बजे

मुंबई से बेंगलुरु

  • मुंबई से रवाना: रात 10:30 बजे
  • बेंगलुरु पहुंचने का समय: अगले दिन दोपहर करीब 2:50 बजे

यह ट्रेन कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के कई स्टेशनों पर रुकेगी. प्रपोज्ड स्टोपेज में अनंतपुर, गूंटकल, रायचूर, कलबुर्गी, सोलापुर और कल्याण शामिल हैं. आखिरी रूट और स्टेशनों की जानकारी रेलवे की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी.

सप्ताह में कितने दिन चलेंगी ट्रेनें?

प्रपोज्ड शेड्यूल के अनुसार, दोनों वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें सप्ताह में 6 दिन चल सकती हैं.

  • दिल्लीवाराणसी: शनिवार को ट्रेन नहीं चलने की संभावना है.
  • बेंगलुरु से मुंबई: सोमवार को ट्रेन नहीं चलने की खबर है.
  • मुंबई से बेंगलुरु: मंगलवार को सेवा उपलब्ध नहीं रहने की संभावना है.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया कितना होगा?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मार्च में लोकसभा में लिखित जवाब में बताया था कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया प्रति यात्री और प्रति किलोमीटर के हिसाब से तय किया जाता है.

  • एसी 3 टियर: 2.40 रुपये प्रति किलोमीटर, जीएसटी अलग.
  • अन्य श्रेणियां: किराया लगभग 2.40 से 3.80 रुपये प्रति किलोमीटर तक हो सकता है.
  • 1,000 किलोमीटर का सफर: एसी 3 टियर में करीब 2,400 रुपये, जीएसटी अलग.

रेल मंत्री के मुताबिक, इन ट्रेनों में आरएसी टिकट की सुविधा नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि वित्त वर्ष 202425 में भारतीय रेलवे ने यात्रियों को कुल 60,239 करोड़ रुपये की किराया सब्सिडी दी. इससे यात्रियों को औसतन 43 प्रतिशत की छूट का लाभ मिला.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY