Food Safety Tips: अगर आप भी रोटी रखने के लिए न्यूज पेपर का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। कई लोग रोटी सेंककर अखबार में रख देते हैं। कहीं खाते समय अखबार बिछाकर उसके ऊपर रोटी रखकर खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, ऐसा करना कितना खतरनाक होता है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण सहित कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पेपर पर रोटी रखने को लेकर चेतावनी दी है। आइए जानते हैं कि अखबार इस्तेमाल करने से क्यों किया मना?

Food Safety Tips: रोटी रखने के लिए क्यों न करें न्यूजपेपर का इस्तेमाल?
स्याही के हानिकारक केमिकल्स
अखबार की छपाई में इस्तेमाल होने वाली स्याही में कई तरह के केमिकल और स्वास्थ को हानि पहु्ंचाने वाली चीजें शामिल रहती हैं। जैसे डाईसोब्यूटाइल थैलेट, ग्रेफाइट और कई जहरीले रसायन व भारी धातुएं होती हैं।
जब गर्म रोटी अखबार के संपर्क में आती है, तो ये केमिकल्स पिघलकर या सोखकर रोटी में मिल जाते हैं। फिर जब वो रोटी हम खाते हैं तो उसका कुछ हिस्सा हमारे अंदर जाता है और वो सेहत पर बुरा असर डालता है।
हो सकती हैं गंभीर बीमारियां
लंबे समय तक ऐसी रोटियां खाने से पाचन तंत्र खराब हो सकता है, पेट दर्द, गैस, और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्या पैदा हो सकती है।
इसके अलावा किडनी, फेफड़ों को नुकसान, हार्मोनल असंतुलन, और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए रोटी को अखबार में रखने से बचना चाहिए।
बैक्टीरिया और गंदगी का खतरा
अखबार प्रिंटिंग प्रेस से लेकर घरों और दुकानों तक कई हाथों, धूलमिट्टी और यहां तक कि गंदी जगहों से होकर गुजरता है। इस बीच उस पर खतरनाक बैक्टीरिया और वायरस चिपक जाते हैं, जो खाने के साथ शरीर में पहुंच जाते हैं।
Food Safety Tips: क्या है सुरक्षित विकल्प?
1. रोटी रखने या लपेटने के लिए अखबार की जगह आपर सबसे पुराना और सुरक्षित तरीका साफ सूती कपड़े का इस्तेमाल करें।
2. आप बाजार में मिलने वाले सुरक्षित रैपिंग पेपर्स या बटर पेपर का भी उपयोग कर सकते हैं।
3. रोटियों को रखने के लिए हमेशा स्टील या कांच के ढक्कन वाले बर्तनों का इस्तेमाल करें।
Note: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें