गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
कहीं मिठाइयों पर चूहे, कहीं पनीर में स्टार्च… दिवाली से पहले UP के 38 जिलों में FSDA की छापेमारी​ | Cyclone Arnab Satellite Image: भारत से टकराने से पहले कैसा दिख रहा था अरनब तूफान? रौद्र रूप कैमरे में कैद! नासा ने जारी की सैटेलाइट तस्वीर​ | गेट खुला छोड़ा, खुद कार से निकली और पीछे से जिम ट्रेनर प्रेमी को भेजा… प्रिया ने ऐसे रची पति शशांक पर हमले की साजिश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

16 साल की भतीजी का मर्डर, चाचा ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ किए 40 वार, फिर पी लिया जहर​

Didwana Crime News: राजस्थान के डीडवाना जिले के खुनखुना थाना क्षेत्र स्थित कल्याणपुरा गांव में एक दिल दहला देने वाली और खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां मामूली बात पर हुए विवाद के बाद कलयुगी चाचा ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग भतीजी पर कुल्हाड़ी से एक के बाद एक 40 ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत […]

Didwana Crime News: राजस्थान के डीडवाना जिले के खुनखुना थाना क्षेत्र स्थित कल्याणपुरा गांव में एक दिल दहला देने वाली और खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां मामूली बात पर हुए विवाद के बाद कलयुगी चाचा ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग भतीजी पर कुल्हाड़ी से एक के बाद एक 40 ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. नाबालिग को बचाने दौड़ी उसकी दादी पर भी आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और खेतों की तरफ जाकर कीटनाशक पीकर खुदकुशी करने का प्रयास किया. पुलिस ने आरोपी को गंभीर हालत में हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से उसे सीकर रेफर किया गया है.

पुलिस जांच और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे आरोपी ओमप्रकाश अपने चचेरे भाई भूराराम के घर कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा. उस समय नाबालिग अक्षिता घर पर थी, जबकि उसकी मां खेत पर गई हुई थी और पिता विदेश में मजदूरी करते हैं. किसी बात को लेकर ओमप्रकाश और अक्षिता के बीच बहस हो गई. गुस्साए ओमप्रकाश ने कुल्हाड़ी से अक्षिता पर ताबड़तोड़ 40 वार किए, जिससे 16 वर्षीय अक्षिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

खेतों में बेहोश मिला आरोपी, कीटनाशक पीकर की सुसाइड की कोशिश

पोती की चीखपुकार सुनकर जब दादी तुलछा देवी बचाने आई, तो आरोपी ने उन पर भी कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया. वारदात के बाद आरोपी हथियार छोड़कर फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया. सूचना मिलते ही खुनखुना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और FSL एवं MOB टीमों की मदद से साक्ष्य जुटाए. आरोपी का मोबाइल घर पर ही छूट गया था. पुलिस जब आरोपी की तलाश में खेतों की तरफ गई तो रास्ते में कीटनाशक की खाली बोतल मिली. कुछ दूरी पर आरोपी ओमप्रकाश पुलिस को बेहोशी की हालत में पड़ा मिला. पुलिस ने आरोपी को तुरंत डीडवाना अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति में सीकर रेफर कर दिया गया.

एसपी का बयान: हत्या के कारणों की जांच जारी

घटना के बाद पूरे कल्याणपुरा गांव में सनसनी और मातम का माहौल है. पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाया है और घायल दादी तुलछा देवी को इलाज के लिए कुचामन अस्पताल में भर्ती कराया है. डीडवानाकुचामन जिला एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने बताया कि दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ और आरोपी ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा आरोपी के होश में आने, बयान दर्ज होने और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY