बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
GK: चीन, जापान या भारत, सबसे ज्यादा मशरूम उगाने वाला देश कौन सा?​ | काव्या मारन और अनिरुद्ध की शादी में जुटेंगे बड़े-बड़े दिग्गज! शाही कार्ड देखकर चौंके लोग, चेन्नई रिसेप्शन में कौन-कौन होगा शामिल?​ | Jio Listing: आम आदमी को एक शेयर पर मिले 239 रुपए और मेटा, गूगल को मिले 870 रुपए, जानिए कैसे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

इतना गुस्सा… होटल ताज में वेटर को गेस्ट ने मारा थप्पड़, अब एंट्री पर लाइफ टाइम बैन​

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताज होटल ने एक गेस्ट को जीवन भर के लिए बैन कर दिया है. होटल प्रबंधन ने यह कदम गेस्ट के खराब व्यवहार की वजह से उठाया है. गेस्ट पर आरोप है कि कम्यूनिकेशन गैप की वजह से उसने एक वेटर को थप्पड़ मार दिया था. बड़ी बात यह कि […]

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताज होटल ने एक गेस्ट को जीवन भर के लिए बैन कर दिया है. होटल प्रबंधन ने यह कदम गेस्ट के खराब व्यवहार की वजह से उठाया है. गेस्ट पर आरोप है कि कम्यूनिकेशन गैप की वजह से उसने एक वेटर को थप्पड़ मार दिया था. बड़ी बात यह कि वेटर भी अपनी नौकरी खोने के डर से इस अपमान को बर्दाश्त कर लिया. हालांकि बाद में मामला सामने आने के बाद यह एक्शन लिया गया है.

होटल ताज की प्रॉपर्टी को मैनेज करने वाली कंपनी से जुड़े परितोष लधानी ने यह जानकारी LinkedIn पर शेयर की है. उन्होंने कहा कि इस घटना से वह बहुत दुखी है. सबसे ज्यादा दुख उन्हें अपने इंप्लाई की चुप्पी से है. उन्होंने जानकारी दी है कि वेटर होटल में रेस्टोरेंट में सर्व कर रहा था. इस दौरान किसी बात को लेकर गेस्ट ने वेटर से ना केवल बदतमीजी की, बल्कि उसे थप्पड़ भी मार दिया. लधानी ने बताया कि गेस्ट को अंग्रेजी समझने में दिक्कत की वजह से यह घटना हुई है.

जीवन भर नहीं मिलेगी एंट्री

SLMG बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड और सिंसियर डेवलपर्स के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर लधानी ने कहा कि इस घटना की जानकारी होने के बाद कंपनी ने तत्काल एक्शन लिया है. इसमें आरोपी गेस्ट को लाइफ टाइम के लिए बैन कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि उनके किसी भी इंप्लाई के साथ इस तरह की हरकत किसी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति चाहें जो भी स्टेटस रखता हो, उसे इस तरह की हरकत की इजाजत नहीं दी जा सकती.

नौकरी बचाने के लिए चुप रहा वेटर

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी होने पर पीड़ित वेटर से पूछताछ की गई. उससे पूछा गया कि इतनी बड़ी घटना की रिपोर्ट क्यों नहीं की. इसके जवाब में वेटर ने बताया कि वह आगरा के पास के ही एक गांव का रहने वाला है और इस होटल में नौकरी को अपनी उपलब्धि मानता है. उसे डर था कि घटना की रिपोर्ट करने पर उसकी नौकरी जा सकती है. इसलिए वह किसी हाल में नौकरी नहीं खोना चाहता. लधानी ने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी उनके मालिकों की है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY