शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Jio IPO ने रचा इतिहास! 22 गुना से ज्यादा हुआ सब्सक्राइब, निवेशकों ने लगाए ₹7.4 लाख करोड़​ | यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… CBI का बड़ा एक्शन, 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा​ | Lucknow CBI Action: ED के अधिकारी और हेड कांस्टेबल 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जांच में मदद के नाम पर मांगी रकम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

शेयर बाजार का बड़ा यू-टर्न! निवेशकों के 245 मिनट में डूबे 8.78 लाख करोड़​

शेयर बाजार में शुरुआती तेजी के बाद ऐसा यूटर्न देखने को मिला. जिससे निवेशक काफी परेशान दिखे. जहां सेंसेक्स दिन के हाई से 1400 से ज्यादा नीचे आ गया. वहीं दूसरी ओर निफ्टी पीक से करीब 449 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड करती हुई दिखाई. जानकारों की मानें शुरुआती 40 मिनट के कारोबार में […]

शेयर बाजार में शुरुआती तेजी के बाद ऐसा यूटर्न देखने को मिला. जिससे निवेशक काफी परेशान दिखे. जहां सेंसेक्स दिन के हाई से 1400 से ज्यादा नीचे आ गया. वहीं दूसरी ओर निफ्टी पीक से करीब 449 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड करती हुई दिखाई. जानकारों की मानें शुरुआती 40 मिनट के कारोबार में सेंसेक्स में 800 से ज्यादा अंकों की तेजी देखने को मिली थी. निफ्टी में करीब 232 अंकों की इजाफा देखने को मिला था. जिसके बाद निवेशकों की मुनाफावूसली शुरू कर दी. एक्सपर्ट के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और इंडिया विक्स में उछाल का भी काफी योगदान देखने को मिला. जिसकी वजह से शेयर बाजार निवेशकों को दिन के पीक से 8.78 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार को किस तरह का नुकसान हुआ है.

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

मंगलवार को दशहरे की वजह से शेयर बाजार बंद था. ऐसे में उम्मीद की जा रही थी, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिलेगी. उसका कारण भी था. आज जियो का आईपीओ शेयर बाजार में लॉन्च हो रहा था. निवेशकों की उम्मीद के मुताबिक शुरुआती 40 मिनट के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी भी आई. जहां सेंसेक्स में 829 अंकों का इजाफा देखने को मिला और दिन के पीक 74,682.19 अंकों पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी भी 232 अंकों की तेजी के साथ 23,120.90 अंकों पर आ गया. लेकिन दोपहर 1 बजकर 45 मिनट तक आते आते शेयर बाजार के आंकड़े पूरी तरह से बदल गए. महज 245 मिनट के अंदर सेंसेक्स दिन के पीक​ से 1,400.41 अंकों तक नीचे गिरकर 73,281.78 अंकों पर दिखाई दिया. वहीं निफ्टी 448.65 अंक नीचे आकर 22,672.25 अंकों पर आ गया.

बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट

वास्तव में शेयर बाजार में बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. आंकड़ों को देखें तो एनएसई पर बजाज फाइनेंस, आयशर मोटर्स, इटरनल के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं श्रीराम फाइनेंस और नेस्ले इंडिया के शेयरों में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. वहीं दूसरी ओर बीएसई पर बजाज फाइनेंस और इटरनल के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है. मारुति, ट्रेंट और इंडिगो के शेयरों में 2.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है.

निवेशकों को 8.78 लाख करोड़ रुपए का नुकसान

शेयर बाजार निवेशकों को दिन के पीक से मोटा नुकसान हो चुका है. जब सेंसेक्स दिन के पीक 74,682.19 अंकों पर था, तब बीएसई का मार्केट कैप 4,68,30,040.07 करोड़ रुपए था. उसके बाद जब सेंसेक्स दिन के लोअर लेवल 73,281.78 अंकों पर आया तो बीएसई का मार्केट कैप 4,59,51,902.24 करोड़ रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि बीएसई का मार्केट कैप 245त मिनट में 8,78,137.83 करोड़ रुपए कम हो गया. यही निवेशकों का नुकसान है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY