भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि चक्रवात ‘अर्नब’ पश्चिममध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इसके उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और 28 अक्टूबर की सुबह तक आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार करने की संभावना है। 27 और 28 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में; 28 अक्टूबर को ओडिशा में; 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में; तथा 29 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। ओडिशा में कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।