Using Laptop Bed Risk: अगर आप लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आज के दौर में ऑफिस का काम हो या पढ़ाई करनी हो, फिल्म देखना हो, ऑनलाइन फॉर्म भरने जैसे कई काम लोग लैपटॉप और कंप्यूटर के जरिए करते हैं। लेकिन आजकल लोग कंप्यूटर की जगह लैपटॉप का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। ऐसे में लोग बिस्तर

बिस्तर या चादर की नरम सतह लैपटॉप के नीचे बने एयर वेंट्स को ब्लॉक कर देती है, जिससे गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाती और मशीन अत्यधिक गर्म हो जाती है। अत्यधिक गर्मी की वजह से लैपटॉप का मदरबोर्ड, प्रोसेसर या चिपसेट जल सकता है या खराब हो सकता है।
बैटरी पर बुरा असर
ज्यादा हीट होने से बैटरी की लाइफ कम हो जाती है, बैटरी फूल सकती है या फटने का भी खतरा रहता है।
कूलिंग फैन खराब होना
बिस्तर पर रखने से फैन हवा के साथ चादर और गद्दे के बारीक कपड़े के कण और धूल अंदर खींच लेता है, जिससे कूलिंग सिस्टम कमजोर हो जाता है।
आग लगने का खतरा
यदि लैपटॉप बहुत ज्यादा गर्म हो जाए, तो शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग की वजह से बिस्तर पर आग लगने की संभावना बढ़ जाती है।
सिस्टम धीमा होना
गर्मी बढ़ने पर प्रोसेसर अपनी स्पीड कम कर लेता है, जिससे लैपटॉप धीमा काम करने लगता है और लैग होता है।
आपकी सेहत को होने वाले नुकसान
1. बिस्तर पर झुककर या लेटकर काम करने से पीठ, गर्दन और कंधों में तेज दर्द होने लगता है।
2. लगातार गलत पोजीशन में बैठने से रीढ़ की हड्डी कमजोर हो सकती है और स्लिप डिस्क का खतरा पैदा हो जाता है।
3. बिस्तर पर स्क्रीन की दूरी और एंगल सही नहीं होता, जिससे आंखों में जलन, सूखापन और सिरदर्द जैसी समस्याएं होती हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें