मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
इलेक्ट्रिक स्कूटरों को प्रोडक्शन बढ़ाएगी ये कंपनी, हर महीने 18,000 यूनिट का होगा इजाफा​ | ग्लोबल एनर्जी मार्केट में भारत की धाक! अगले साल भारतीय डीजल का निर्यात मिटाएगा दुनिया भर का संकट​ | Delhi Crime News: गले में चुन्नी, घर में लाश… दिल्ली में 12वीं की छात्रा की मौत, मर्डर या सुसाइड?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

भाभी ने देवर के प्राइवेट पार्ट को काटा, बहू की हरकत पर ससुर ने पीटा माथा​

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ कथित तौर पर गंभीर घटना सामने आई है. जहां देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने मुंह से काट लिया है. ससुर ने खुद यह आरोप अपनी बहू पर लगाया है. जिसके बाद शुक्रवार देर शाम ससुर ने बहू के खिलाफ […]

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ कथित तौर पर गंभीर घटना सामने आई है. जहां देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने मुंह से काट लिया है. ससुर ने खुद यह आरोप अपनी बहू पर लगाया है. जिसके बाद शुक्रवार देर शाम ससुर ने बहू के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. घटना के बाद परिजन युवक को आननफानन में घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे. यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

जानकारी के अनुसार, सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति शुक्रवार देर शाम थाने पहुंचा. उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बेटे के प्राइवेट पार्ट को उसकी भाभी ने कथित तौर पर मुंह से काट लिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया. परिजन घायल युवक को लेकर तत्काल घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. सीएचसी में डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया.

गंभीर हालत की वजह से मरीज को कानपुर रेफर किया गया
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना को लेकर गांव में भी चर्चा बनी हुई है. फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. घटना की सूचना मिलने के बाद सजेती पुलिस मामले की जांचपड़ताल में जुट गई है.

घटना को लेकर जांच कर रही पुलिस
पुलिस तहरीर में लगाए गए आरोपों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है. मामले में सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि घटना के संबंध में सूचना मिली थी. मामले की गहनता से जांचपड़ताल की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY