सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
लखनऊ में फॉर्मेलिन से भरा टैंकर पलटा, 2 किमी तक आंखों में जलन; किसान पथ बंद​ | Lucknow Formalin Tanker Accident: लखनऊ में किसान पथ पर फॉर्मेलिन से भरा टैंकर पलटा, 2 KM तक लोगों की आंखों में जलन, बंद करना पड़ा हाइवे​ | वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर अखिलेश का चुनाव आयोग और BJP पर हमला, बोले- दो नामों से मिलीं 2441 एंट्री; CEO ने दिया जवाब​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Moradabad News: केरल से छुट्टी मनाने घर आया अयान, पड़ोसी के बंद मकान में मिला शव; प्रेम-प्रसंग में हत्या!​

Moradabad News: उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना इलाके के समाथल गांव से प्रेमप्रसंग के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां अयान नामक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई. मूल रूप से अमरोहा जिले के डिडौली इलाके का रहने वाला अयान केरल के एक सैलून में काम करता था […]

Moradabad News: उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना इलाके के समाथल गांव से प्रेमप्रसंग के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां अयान नामक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई. मूल रूप से अमरोहा जिले के डिडौली इलाके का रहने वाला अयान केरल के एक सैलून में काम करता था और इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था. रविवार की शाम करीब पांच बजे वह अचानक लापता हो गया था, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस और परिजनों की खोजबीन के दौरान रविवार देर रात करीब पौने दो बजे अयान का शव पड़ोस में रहने वाले रहीश के घर से बरामद हुआ है. जिस घर से शव मिला था, वहां के सभी सदस्य फरार थे, जिससे इस मामले में उनकी संलिप्तता का शक गहरा गया. परिजनों का आरोप है कि अयान को किसी बहाने से फोन करके बुलाया गया और प्रेमप्रसंग के चलते उसकी हत्या कर दी गई है.

बंद घर में मिला युवक का शव

प्रारंभिक जांच में भी मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फरार आरोपियों की तलाश और मामले की गहनता से जांच की जा रही है. संदिग्ध मौत की इस घटना के सामने आने के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. पीड़ित परिवार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है और पुलिस इस हाईप्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी सुलझाने के लिए सभी पहलुओं पर बारीकी से काम कर रही है.

लड़की द्वारा युवक को खींचते देखा

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अयान को शाम के समय फोन पर लगातार बात करते हुए मस्जिद और खेतों के आसपास देखा गया था, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया और उसे गायब कर दिया गया था. उसके रिश्तेदारों ने बताया कि रात के वक्त कुछ लड़कों ने अयान को एक घर के अंदर लड़की द्वारा खींचकर ले जाते हुए देखा था. जिसकी सूचना बाद में परिवार को दी गई थी. जब पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई थी, तो अयान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY