सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
MLC Election Result 2026: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर कल आएगा फैसला, किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा?​ | Lucknow Triple Murder: 3 गोलियां, 3 मौतें और 8 पर FIR… लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में अब तक क्या-क्या हुआ?​ | Moradabad News: केरल से छुट्टी मनाने घर आया अयान, पड़ोसी के बंद मकान में मिला शव; प्रेम-प्रसंग में हत्या!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Water Tank Cleaning Tips: घर की पानी की टंकी गंदी है तो हो सकती हैं ये परेशानियां, ऐसे करें सफाई​

Water Tank Cleaning Tips: आज के दौर में ज्यादातर घरों में छत या जमीन पर या अलग से एक वाटर टंकी लगी होती है। इस टंकी का पानी लोग पीने, खाना बनाने, नहाने और बर्तन धोने के लिए करते हैं। लेकिन कई बार हर रोज उस टंकी के पानी का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन […]

Water Tank Cleaning Tips: आज के दौर में ज्यादातर घरों में छत या जमीन पर या अलग से एक वाटर टंकी लगी होती है। इस टंकी का पानी लोग पीने, खाना बनाने, नहाने और बर्तन धोने के लिए करते हैं। लेकिन कई बार हर रोज उस टंकी के पानी का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन हम पानी की टंकी को साफ करना भूल जाते हैं। ऐसे में लंबे समय तक टंकी साफ न होने पर उसके अंदर धूल, मिट्टी, गंदगी आदि जमा हो जाती है। इसका असर आपकी बॉडी और स्वास्थ पर पड़ सकता है। ऐसे में कुछ बातों विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं किन किन बातों का ध्यान रखें?

कब करनी चाहिए टंकी की सफाई ?

1. ढकी हुई और सामान्य उपयोग वाली टंकियों को साल में कम से कम 2 बार हर 6 महीने में साफ करना पर्याप्त होता है।

2. यदि आपकी टंकी खुली है, उस पर सीधी धूप पड़ती है, या आपके क्षेत्र में खारा/गंदा पानी आता है, तो इसे हर 3 महीने में साफ करना चाहिए। 

3. बरसात शुरू होने से ठीक पहले टंकी की पूरी सफाई करवाना चाहिए ताकि बारिश का गंदा पानी या कचरा संक्रमण न फैलाए।

4. बीच बीच में टंकी चेक करते रहें। अगर पानी से बदबू आए या नीचे काई या मिट्टी जम जाए तो टंकी जरुर साफ कराएं।

टंकी साफ करते समय किन किन बातों का ध्यान रखें?

1. टंकी को सुरक्षित तरीके से पूरी तरह खाली करें। बचा हुआ गंदा पानी या गाद निकालने के लिए पंप या होज पाइप का उपयोग करें।

2. टंकी को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा, सिरका, या हल्के डिटर्जेंट का उपयोग करें। बहुत तेज या इंडस्ट्रियल एसिड वाले रसायनों से बचें, क्योंकि ये प्लास्टिक को नुकसान पहुंचा सकते हैं और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकते हैं।

3. लंबे हैंडल वाले ब्रश या स्पंज से टंकी की अंदरूनी दीवारों और तल पर जमी गाद, काई व गंदगी को अच्छे से रगड़कर साफ करें।

4. सफाई के बाद ब्लीचिंग पाउडर या ब्लीच के हल्के घोल का उपयोग करके टंकी को कीटाणुरहित करें। इसके बाद साफ पानी से टंकी को अच्छी तरह धोएं।

5. सफाई के बाद नलों को कुछ देर खुला छोड़ दें, ताकि पाइपों में फंसा हुआ गंदा पानी बाहर निकल जाए।

6. टंकी का ढक्कन हमेशा ठीक रखें। यदि ढक्कन टूटा या चटका हुआ हो, तो उसे तुरंत बदल दें ताकि धूलकचरे और कीड़ेमकोड़े अंदर न जाएं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY