रविवार, 25 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
दरवाजा बंद, कमरे में खून के निशान और संदूक में लाश इटावा में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या से हड़कंप​ | Acharya Pramod Krishnam Statement: आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर हमला, बोले- भारत की बढ़ती पहचान से विपक्ष परेशान​ | खांसी-जुकाम को ठीक होने में क्यों लगता है वक्त? जानें धीमी रिकवरी की वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Kharge Statement Controversy: ‘बाप भी जाएगा’ बयान पर बवाल, गृह मंत्री अमित शाह बोले- सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं​

: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए ‘बाप भी जाएगा’ बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। उनके बयान को लेकर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब गालीगलौज की राजनीति कर रही है। वहीं, […]

: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए ‘बाप भी जाएगा’ बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। उनके बयान को लेकर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब गालीगलौज की राजनीति कर रही है। वहीं, कांग्रेस नेता खड़गे के बयान पर सफाई दे रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज पटना में मोदी जी के पिताजी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएँ तारतार कर दी हैं।

यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी या उनके परिवार को अपशब्द कहे हों। कभी उनकी पूजनीय माताजी के विषय में अपशब्द कहे, कभी उन्हें ‘मौत…

— Amit Shah October 25, 2026

अमित शाह बोले मर्यादाएं तारतार कर दीं

गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खड़गे ने पटना में PM मोदी के परिवार और उनके दिवंगत पिता के बारे में अभद्र टिप्पणी कर शालीनता की सारी मर्यादाएं तारतार कर दी हैं।

‘कांग्रेस के पास सिर्फ गालीगलौज की राजनीति’

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस ने PM मोदी या उनके परिवार के खिलाफ अपशब्द कहे हों। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी मोदी की मां को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गईं। कभी उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा गया, तो कभी ‘चाय वाला’ कहकर उनकी गरीबी का मजाक उड़ाया गया।

ये खबर भी पढ़ें: 

राहुल गांधी के नेतृत्व पर भी उठाए सवाल

गृह मंत्री शाह ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस हर दिन अभद्रता की नई सीमाएं पार कर रही है। उन्होंने लिखा कि बीते 12 सालों में लगातार चुनावी हार से कांग्रेस में हताशा और निराशा बढ़ गई है। गृह मंत्री शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास अब न कोई नीति बची है और न कोई मुद्दा, बल्कि सिर्फ गालीगलौज की राजनीति रह गई है।

ये खबर भी पढ़ें: 

‘जनता ने कांग्रेस को जवाब दिया’

गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि कांग्रेस जनता के बीच अपना जनाधार खो चुकी है और अब कार्यकर्ताओं के बीच भी आधार खो रही है। उन्होंने कहा कि जबजब कांग्रेस ने पीएम मोदी या उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं, तबतब जनता ने पार्टी को करारा जवाब दिया है। वहीं, कांग्रेस नेता खड़गे के बयान का बचाव कर रहे हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY