रविवार, 25 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Period Pain Relief Foods: पीरियड्स के दर्द से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 6 चीजें​ | ज्यादा सेंकने पर रोटी-ब्रेड क्यों पड़ जाती है काली, क्या इसे खाने से कैंसर हो सकता है?​ | ₹6.90 लाख की शुरुआती कीमत और धांसू माइलेज! Maruti की इस SUV ने बिक्री में Brezza को भी छोड़ा पीछे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Silver Price Crash: दिवाली से पहले धड़ाम से गिरी चांदी, 16 हजार हुई सस्ती, जानें ताजा रेट​

: दिवाली से पहले सोनाचांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। यदि हम बीते एक हफ्ते की बात करें तो सिर्फ चार दिनों में चांदी 16 हजार रुपए से ज्यादा सस्ती हो गई। वहीं चांदी अपने हाई से अब 2.24 लाख रुपए कम कीमत पर मिल रही है।  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज MCX से लेकर […]

: दिवाली से पहले सोनाचांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। यदि हम बीते एक हफ्ते की बात करें तो सिर्फ चार दिनों में चांदी 16 हजार रुपए से ज्यादा सस्ती हो गई। वहीं चांदी अपने हाई से अब 2.24 लाख रुपए कम कीमत पर मिल रही है। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज MCX से लेकर घरेलू बाजार तक में चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। बीते हफ्ते के सिर्फ चार दिन के कारोबार में ही चांदी एक झटके में 16000 रुपए से ज्यादा सस्ती हो गई। MCX पर अब चांदी अपने हाई लेवल से करीब 2.24 लाख रुपए सस्ती मिल रही है।  

दिल्ली के बाजार में चांदी धड़ाम 

दिल्ली के बाजारों में चांदी की कीमत में लगातार उतारचढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिवाली, घनतेरस से पहले चांदी पहले से ज्यादा सस्ती हो गई है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com में  16 अक्टूबर को चांदी की कीमत 2,10,918 रुपए पर क्लोज हुई थी। 

MCX पर भी चांदी क्रैश

चांदी की कीमत वायदा कारोबार में भी क्रैश हो गई है। 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली 1 किलो चांदी 16 अक्टूबर को MCX पर 2,11,187 रुपए पर मिल रही थी, वो इस शुक्रवार को क्रैश होकर 1,96,100 रुपए रह गई।  इस हिसाब से चांदी चार दिन में वायदा कारोबार में 15,087 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई।

ये भी पढ़ें:  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY