शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
BPCL के नतीजों ने किया निराश! Fuel की फ्रीज कीमतों और गिरते मार्जिन से फिसला मुनाफा​ | पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फिर बड़ा हादसा, 2 कारों की आमने सामने की हुई टक्कर; मच गई चीख पुकार​ | November 1 Rules Change 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे 3 बड़े नियम, दिल्ली में पुराने वाहनों की एंट्री बंद, कॉलिंग और LPG पर भी अपडेट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिनदहाड़े नाबालिग को किया अगवा, नाकाबंदी देख छात्रा को छोड़कर भागे बदमाश; मचा हड़कंप​

मध्य प्रदेश के रीवा में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां स्कूल से लौट रही एक 14 साल की छात्रा का बदमाशों ने दिन दहाड़े अपहरण कर लिया. बदमाश उसे लेकर भाग ही रहे थे कि सामने पुलिस की नाकाबंदी नजर आई. पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने छात्रा को सड़क पर […]

मध्य प्रदेश के रीवा में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां स्कूल से लौट रही एक 14 साल की छात्रा का बदमाशों ने दिन दहाड़े अपहरण कर लिया. बदमाश उसे लेकर भाग ही रहे थे कि सामने पुलिस की नाकाबंदी नजर आई. पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने छात्रा को सड़क पर फेंका और मौके से फरार हो गए. हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को अरेस्ट कर लिया है.

मामला रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास का है. पुलिस के मुताबिक वारदात के महज एक घंटे के अंदर ही छात्रा को सकुशल रेस्क्यू किया गया है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए वारदात में इस्तेमाल कार को बरामद कर लिया है. पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से पूछताछ और निशानदेही के आधार पर दूसरे बदमाश की पहचान की है.

वारदात के बाद मचा हड़कंप

स्थानाीय लोगों के मुताबिक दोपहर के समय स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा अपनी सहेली के साथ पैदल चलते हुए घर लौट रही थी. अचानक उसके पास एक कार आकर रुकी. इस कार में सवार बदमाशों ने छात्रों को जबरन गाड़ी में खींच लिया और तेजी से गाड़ी चलाते हुए भाग निकले. इससे मौके पर हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने भी बिना देरी किए जगह जगह नाकाबंदी शुरू कर दी.

पुलिस देख डर गए बदमाश

पुलिस के मुताबिक सूचना मिलते ही शहर में चेकिंग शुरू कर दी गई. इससे बदमाशों को लगा कि निकलना मुश्किल है. फिर बदमाश छात्रा को चिरौहला के पास सड़क पर फेंककर भागने लगे. हालांकि पहले से अलर्ट पुलिस ने एक बदमाश को कार समेत दबोच लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा. पुलिस के मुताबिक जल्द ही दूसरे बदमाश को अरेस्ट कर लिया जाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY