शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को मिली हेड कोच की जिम्मेदारी​ | ‘मैं बनूंगी जल्लाद…’ नीले ड्रम वाली मुस्कान को फांसी के लिए इस महिला ने DM को लिखा पत्र, फिर मांगी माफी​ | दिनदहाड़े नाबालिग को किया अगवा, नाकाबंदी देख छात्रा को छोड़कर भागे बदमाश; मचा हड़कंप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हेल्दी खाना, जिम जाना… फिर भी दिल को खतरा, ऑफिस की ये गलतियां पड़ेंगी भारी​

हेल्दी चीजें खाना, जिम जाना और स्मोकिंग न करने के बाद भी दिल की सेहत को खतरा बना हुआ है तो ये एक बड़ी चिंता वाली बात है. आंकड़े बताते हैं कि 35 साल से कम उम्र के 60 फीसदी लोगों का बीएमआई नॉर्मल है लेकिन फिर भी उनमें कार्डियोवस्कुलररिस्क बना रहता है. इसके पीछे […]

हेल्दी चीजें खाना, जिम जाना और स्मोकिंग न करने के बाद भी दिल की सेहत को खतरा बना हुआ है तो ये एक बड़ी चिंता वाली बात है. आंकड़े बताते हैं कि 35 साल से कम उम्र के 60 फीसदी लोगों का बीएमआई नॉर्मल है लेकिन फिर भी उनमें कार्डियोवस्कुलररिस्क बना रहता है. इसके पीछे एक बड़ी वजह कोलेस्ट्रॉल है. मॉडर्न ऑफिस कल्चर में लोग हेल्दी ईटिंग, जिम, नो स्मोकिंग का रूटीन फॉलो करते हैं पर फिर भी उनका अनहेल्दी वर्कडे निकलता है.

सेहत का ख्याल रखते हुए भी कुछ गलतियों को दोहराने से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ता है. ऐसे लोग स्ट्रेस लेते हैं, नींद पूरी नहीं करते हैं या फिर काम के चक्कर में ठीक से चीजों को खाते नहीं हैं. इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं.

एक्सरसाइज करना पर सीट पर घंटों बैठे रहना

एक्सरसाइज करने के बावजूद अगर आप लगातार एक ही जगह पर बैठे रहते हैं तो ये नुकसान पहुंचा सकता है. जो लोग सीटिंग जॉब करते हैं उन्हें हर घंटे में कुछ देर के लिए वॉक करनी चाहिए. क्योंकि एक जगह घंटों बैठे रहना और चीजों को खाने से हार्ट की हेल्थ बिगड़ती है.

स्क्रीन देखते हुए खाना

कुछ लोग लंच में हेल्दी खाना खाते हैं लेकिन सीट पर स्क्रीन देखते हुए ऐसा करना सेहत के लिए ठीक नहीं होता. क्योंकि फोन या दूसरी स्क्रीन को देखते हुए खाने से पाचन को नुकसान होता है. आप फूड के फ्लेवर को एंजॉय तो करते हैं लेकिन भूख लगने या पेट भरने के सिग्नल को समझ नहीं पाते. दूसरी जगह ध्यान होने की वजह से ऐसा होता है.

हर टाइम स्ट्रेस में डूबे रहना

लंबे समय तक साइक्लॉजिकल ओवरलोड की वजह से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का रिस्क रहता है. इसके अलावा नींद का पैटर्न भी बिगड़ता है. ऑफिस के स्ट्रेस को घर में फील करने की वजह से कोरोनरी आर्टरी पर भी बुरा असर पड़ता है. इसलिए ऑफिस या काम की वजह से हुए स्ट्रेस को लंबे समय तक दिमाग में बिठाए रखने की गलती नहीं करनी चाहिए.

काम के चक्कर में नींद पूरी न करना

ऑफिस वर्कलोड या डेडलाइन पूरी करने के चक्कर में दिमाग पर प्रेशर आता है और इसका असर हमारी नींद पर भी पड़ता है. हेल्दी खाना और जिम जाने की आदत नींद की कमी को पूरा नहीं कर सकती. इस तरह की आदत का असर हमारी ओवरऑल हेल्थ को बिगाड़ता है. इसलिए जरूरी है कि आप कम के कम बिना स्ट्रेस के 7 से 8 घंटे की नींद लें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY