शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
बिहार के भोजपुर में सोन नदी में डूबे तीन बच्चे और युवक​ | Abhijeet Dipke Bail: CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को कोर्ट से सशर्त जमानत, जल्द रिहा होंगे दिपके​ | अगरकर की कुर्सी पर कौन बैठेगा? रमेश पवार दिग्गज का नाम सबसे आगे, इंटरव्यू के बाद बदले समीकरण​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Pratapgarh Murder Case: प्रतापगढ़ में पति ने ईंट से कूचकर की पत्नी की हत्या, लूट की कहानी गढ़कर पुलिस को किया गुमराह, फिर कबूला जुर्म​

Pratapgarh Murder Case: रिपोर्टप्रतापगढ़ से सुनील सोमवंशी। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने ईंट से कूचकर पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शराब पीने को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। […]

Pratapgarh Murder Case: रिपोर्टप्रतापगढ़ से सुनील सोमवंशी। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने ईंट से कूचकर पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शराब पीने को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट और हत्या की कहानी गढ़ने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की पूछताछ में कथित तौर पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर एएसपी पूर्वी आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी प्रशांत राज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कराई।

पूछताछ में सामने आया मामला

पुलिस के अनुसार, शुरुआत में आरोपी ने घटना को लूट और हत्या का रूप देने की कोशिश की थी। हालांकि, पूछताछ के दौरान घटनाक्रम से जुड़े कई तथ्य सामने आए और पति ने कथित तौर पर पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। बताया जा रहा है कि पतिपत्नी के बीच शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद को हत्या की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद पुलिस हत्या में इस्तेमाल ईंट समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले में साक्ष्य जुटाने और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY