रविवार, 25 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
शेयर बाजार की मंदी में उड़ा 1.55 लाख करोड़! टॉप-10 में से 8 दिग्गज कंपनियों के मार्केट कैप में भारी सेंध​ | Ayushman Card के लिए कौन है पात्र है? किन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ​ | CBI कोर्ट में पेशी से पहले उर्मिला सनावर को क्यों उठा ले गई पुलिस? अंकिता भंडारी केस से जुडा है मामला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने बदल दी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, ईशान को दिया मौका वैभव हुए बाहर, इन खिलाड़ियों को मौका​

Shreyas Iyer: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की […]

Shreyas Iyer: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की नजरें अब सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करने पर हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम घरेलू मैदान पर वापसी करने के इरादे से उतरी है।

Shreyas Iyer ने दिया वैभव सूर्यवंशी को मौका

इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। उन्हें चोटिल ईशान किशन की जगह टीम में मौका मिला है। ईशान किशन दाहिनी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे टी20 मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

हालांकि, वैभव इस मैच में पारी की शुरुआत नहीं करेंगे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान स्पष्ट किया कि वैभव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे। ऐसे में युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन पर क्रिकेट प्रशंसकों की खास नजर रहेगी। वैभव के लिए यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

Shreyas Iyer ने टीम में किया बड़ा बदलाव

टीम इंडिया ने इस मुकाबले के लिए एक और बदलाव किया है। तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है, जबकि मयंक यादव को बाहर रखा गया है। पहले टी20 मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के सामने रन खर्च किए थे। ऐसे में इस बार गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना टीम के लिए अहम होगा।

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड ने भी अपनी टीम में बदलाव किया है। एडम मिल्ने की जगह जैकब डफी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

भारत की नजर सीरीज में दूसरी जीत पर

सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 226 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए चार विकेट से जीत दर्ज की थी। उस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया था।

दूसरे मुकाबले में ओस की संभावना को देखते हुए भारतीय कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अब देखना होगा कि भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड को कितने रनों पर रोक पाते हैं और युवा वैभव सूर्यवंशी अपने प्रदर्शन से कितना प्रभाव छोड़ते हैं।

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग11: संजू सैमसन , अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग11: फिन एलन, टिम साइफर्ट , डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर , नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY