Tiger Shroff Firing Case: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को वारदात के बाद भी बाहर से मदद मिल रही थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक व्यक्ति टीवी न्यूज देखकर उन्हें पुलिस की जांच के लगातार अपडेट दे रहा था।

जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि जब न्यूज में शूटर्स के चेहरे दिखे तो रेहान को मैसेज आया तुम्हारे चेहरे दिख गए हैं, यहां से निकल जाओ। शूटर्स को यह भी बताया गया कि पुलिस को उनकी बाइक मिल गई है और उनके ट्रेन से भागने की योजना का पता चल गया है। इसके बाद आरोपियों ने अपना रास्ता बदला।
इसके बाद आरोपी बाइक, ट्रेन और कैब से भागते रहे। वहीं एक आरोपी ने पूछताछ में दावा किया कि टाइगर श्रॉफ ने 2022 में सलमान खान को असली टाइगर कहा था। इससे नाराज लॉरेंस गैंग टाइगर से बदला लेना चाहता था।
खबर अपडेट हो रही है…