Sakhi One Stop Centre UP: किसी भी तरह की हिंसा का सामना करने वाली महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर शुरु किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के हर जिले में सखी वन स्टॉप सेंटर मौजूद हैं, जहां हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एक ही जगह पर पुलिस, मेडिकल, कानूनी, काउंसलिंग और शेल्टर की सुविधा मुफ्त में देते हैं।

Sakhi One Stop Centre UP: सखी वन स्टॉप सेंटर क्या है?
उत्तरप्रदेश में सखी वन स्टॉप सेंटर यह योजना हिंसा, उत्पीड़न या किसी भी प्रकार के संकट में फंसी महिलाओं और लड़कियों को एक ही छत के नीचे 24×7 सभी आवश्यक सहायता मुफ्त में प्रदान करता है।
यह योजना 1 अप्रैल 2015 से लागू है। और अब केंद्र के मिशन शक्ति के तहत ‘संबल’ उपयोजना का हिस्सा है।
Sakhi One Stop Centre UP: एक छत के नीचे मिलती हैं ये सुविधाएं
1. चिकित्सा सहायता : प्राथमिक उपचार, चिकित्सीय परीक्षण, और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा।
2. पुलिस सहायता : एफआईआर या डीआईआर दर्ज कराने में मदद और पुलिस सुरक्षा।
3. कानूनी सलाह और सहायता : मुफ्त कानूनी परामर्श और अदालत की कार्यवाही के लिए वकील।
4. मनोसामाजिक परामर्श : मानसिक तनाव से उबरने के लिए विशेषज्ञ काउंसलर द्वारा सलाह।
5. अस्थायी आश्रय: सुरक्षित रहने के लिए कुछ दिनों तक ठहरने की सुविधा।
Sakhi One Stop Centre UP: कैसे प्राप्त करें मदद ?
1. आप कभी भी मुफ्त राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर सकती हैं।
2. उत्तर प्रदेश में महिलाएं वीमेन पावर लाइन 1090 या किसी भी गंभीर खतरे में सीधे 112 पर संपर्क करें।
3. आप अपने नजदीकी जिले में स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर में सीधे जा सकती हैं
Sakhi One Stop Centre UP: कितने हैं सेंटर?
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में कुल 124 सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित हैं। इन केंद्रों के माध्यम से अब तक करीब 3,18,500 से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को सहायता प्रदान की गई है।