शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Tata Motors CV Q2 Results: ट्रक-डम्पर बेचकर टाटा मोटर्स ने छापे ₹1,254 करोड़, रेवेन्यू ₹25,232 करोड़ पहुंचा​ | अभी लखनऊ जेल में ही कटेंगी श्रद्धा दुबे की रातें, कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज; जज ने क्या कहा?​ | Amitabh Bachchan Bungalow Bomb Threat: अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ बंगले को ग्रेनेड हमले की धमकी, मेयर ऑफिस और स्कूल भी निशाने पर, मुंबई पुलिस अलर्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Air Purifier Buying Tips: आपके कमरे के लिए कितने CADR वाला एयर प्यूरिफायर है सही? ऐसे करें चुनाव​

Air Purifier Buying Tips: घर के अंदर की हवा को साफ रखना बेहद जरूरी हो जाता है। बाहर बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से कई लोग घरों में एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बाजार में कई तरह के एयर प्यूरिफायर उपलब्ध हैं, ऐसे में कंफ्यूजन बढ़ जाता है कि कौन सा एयर प्यूरीफायर […]

Air Purifier Buying Tips: घर के अंदर की हवा को साफ रखना बेहद जरूरी हो जाता है। बाहर बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से कई लोग घरों में एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बाजार में कई तरह के एयर प्यूरिफायर उपलब्ध हैं, ऐसे में कंफ्यूजन बढ़ जाता है कि कौन सा एयर प्यूरीफायर चुने? ऐसे में सही प्यूरीफायर चुनना जररी होता है। 

अक्सर लोग बिना जानकारी के छोटा या जरूरत से ज्यादा बड़ा एयर प्यूरिफायर खरीद लेते हैं। इससे बिजली का बिल भी बढ़ता है और हवा भी साफ नहीं हो पाती है। आइए जानते हैं कि कमरे के साइज के हिसाब से सही एयर प्यूरिफायर कैसे चुनें।

Air Purifier Buying Tips: एयर प्यूरिफायर में CADR क्यों होता है? 

CADR का पूरा नाम Clean Air Delivery Rate है। यह बताता है कि एयर प्यूरिफायर कितनी तेजी से हवा को साफ करके कमरे में स्वच्छ हवा पहुंचा सकता है। इसे आमतौर पर CFM यानी क्यूबिक फीट प्रति मिनट या घन मीटर प्रति घंटे में मापा जाता है।

एयर प्यूरिफायर की CADR रेटिंग जितनी अधिक होगी, वह उतनी ही तेजी से हवा को साफ कर सकेगा। हालांकि, सही क्षमता चुनने के लिए कमरे का आकार और हवा को प्रति घंटे कितनी बार साफ करना है, इन दोनों बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Air Purifier Buying Tips: CADR की गणना कैसे करें?

सही एयर प्यूरिफायर चुनने के लिए सबसे पहले अपने कमरे का क्षेत्रफल स्क्वायर फीट में निकालें। इसके बाद कमरे की ऊंचाई और हवा को प्रति घंटे कितनी बार साफ करना है, इस आधार पर जरूरी क्षमता का अनुमान लगाया जा सकता है।

एक सामान्य अनुमान के तौर पर, अगर कमरे की ऊंचाई लगभग 8 फीट है और आप हवा को प्रति घंटे करीब 5 बार साफ करना चाहते हैं, तो कमरे के क्षेत्रफल को लगभग 0.67 से गुणा करके जरूरी CADR का अनुमान CFM में लगाया जा सकता है।

उदाहरण के लिए, 200 स्क्वायर फीट के कमरे के लिए लगभग 134 CFM CADR की जरूरत होगी। यह एक अनुमान है। कमरे की ऊंचाई, प्रदूषण का स्तर और इस्तेमाल की जरूरत के अनुसार क्षमता अलग हो सकती है। इसलिए खरीदने से पहले कंपनी की ओर से बताई गई कवरेज एरिया और CADR रेटिंग जरूर जांचें।

Air Purifier Buying Tips: क्या छोटे कमरे में बड़ा एयर प्यूरिफायर लगाना सही होगा?

छोटे कमरे में ज्यादा क्षमता वाला एयर प्यूरिफायर इस्तेमाल करना आमतौर पर नुकसानदायक नहीं होता। इससे हवा तेजी से साफ हो सकती है और कम स्पीड पर चलाने पर शोर भी कम हो सकता है। हालांकि, बड़े मॉडल की शुरुआती कीमत और फिल्टर बदलने का खर्च ज्यादा हो सकता है।

दूसरी ओर, बड़े कमरे में कम क्षमता वाला एयर प्यूरिफायर लगाने से हवा पर्याप्त तेजी से साफ नहीं हो पाएगी। ऐसे में मशीन को लगातार ज्यादा स्पीड पर चलाने के बावजूद मनचाहा परिणाम नहीं मिल सकता। इसलिए कमरे के आकार के अनुसार क्षमता चुनना बेहतर रहता है।

Air Purifier Buying Tips: एयर प्यूरिफायर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

एयर प्यूरिफायर खरीदते समय सिर्फ CADR रेटिंग देखना पर्याप्त नहीं है। इसके साथ कुछ अन्य बातों पर भी ध्यान देना चाहिए।

1. ऐसा मॉडल चुनें जिसमें उपयुक्त HEPA फिल्ट्रेशन हो। यह हवा में मौजूद धूल, परागकण और अन्य छोटे कणों को हटाने में मदद कर सकता है।

2. अगर एयर प्यूरिफायर बेडरूम में लगाना है, तो उसकी  आवाज जरूर जांचें कि कम है की ज्यादा, जिससे नींद में परेशानी न हो।

3. मशीन खरीदने से पहले यह पता कर लें कि उसका फिल्टर कितने समय में बदलना पड़ता है और नया फिल्टर कितने का मिलता है।

4. एयर प्यूरिफायर को रोजाना कई घंटे चलाना पड़ सकता है। इसलिए उसकी बिजली खपत और ऊर्जा दक्षता पर भी ध्यान दें।

5. कंपनी की ओर से बताई गई कवरेज एरिया को अपने कमरे के आकार से मिलाएं। यदि घर में प्रदूषण ज्यादा है या दरवाजेखिड़कियां बारबार खुलती हैं, तो जरूरत के हिसाब से अधिक क्षमता वाला मॉडल चुनना उपयोगी हो सकता है।
 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY