शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, तभी हुआ झगड़ा; बदायूं में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर ले ली बेटे की जान​ | क्रिप्टो और AI पर संसद की बड़ी नजर! संसदीय समिति करेगी 46 बड़े आर्थिक मुद्दों की कड़ी जांच​ | इटावा में हल्दी के दिन साले ने खेला खूनी खेल! जादू-टोने के शक में जीजा को मारा चाकू​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Paneer Ghotala Recipe: क्या आपने खाया है सूरत का फेमस पनीर घोटाला? घर पर ऐसे बनाएं ये टेस्टी डिश​

Paneer Ghotala Recipe: पनीर प्रोटीन से भरा एक डेयरी उत्पाद है, इससे कई तरह के शानदार टेस्टी डिश बनाए जाते है। कुछ लोग प्रोटीन पाने के लिए कच्चा पनीर भी खाते है। वहीं कुछ लोग पनीर से बनी चीली पनीर, मटर पनीर, पालक पनीर, पनीर टिक्का जैसी चीजे खूब खाते हैं। लेकिन कई बार कुछ […]

Paneer Ghotala Recipe: पनीर प्रोटीन से भरा एक डेयरी उत्पाद है, इससे कई तरह के शानदार टेस्टी डिश बनाए जाते है। कुछ लोग प्रोटीन पाने के लिए कच्चा पनीर भी खाते है। वहीं कुछ लोग पनीर से बनी चीली पनीर, मटर पनीर, पालक पनीर, पनीर टिक्का जैसी चीजे खूब खाते हैं। लेकिन कई बार कुछ नया बनाने की सोचते हैं। ऐसे में क्या आपने कभी सूरत की फेमस डिश पनीर घोटला खाया है? अगर नहीं खाया तो आप इस डिश को घर पर बनाकर ट्राई कर सकती हैं। आज हम इस डिश को कैसे बनाते हैं उसके बारें में बताएंगे। 

 

Paneer Ghotala Recipe: क्या लगेगी सामग्री ?

1. पनीर 200 ग्राम
2. बटर और तेल 1 बड़ा चम्मच बटर और 2 चम्मच तेल
3. प्याज और टमाटर 1 बारीक कटा प्याज और 2 टमाटर
4. शिमला मिर्च ½ कप
5. अदरकलहसुन पेस्ट1 छोटा चम्मच
6. ½ चम्मच हल्दी, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ चम्मच धनिया पाउडर, ½ चम्मच गरम मसाला और 1 चम्मच पाव भाजी मसाला
7.  ½ कप पानी, 1 चम्मच कसूरी मेथी, 23 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ चीज, और बारीक कटा हरा धनिया

Paneer Ghotala Recipe: कैसे बनाते हैं पनीर घोटाला?

पनीर घोटला गुजरात के सूरत शहर के फेमस स्ट्रीट फूड में से एक है। आइए जानते हैं इस डिश को बनाने की आसान विधि…

ग्रेवी तैयार करें

पनीर घोटाला बनाने के लिएसबसे पहले एक कड़ाही या पैन में तेल और बटर गरम करें। इसमें जीरा, बारीक कटा प्याज,  बरीक कटा हरा मिर्च, अदरकलहसुन पेस्ट डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें।  

बारीक कटी शिमला मिर्च और कद्दूकस किए हुए टमाटर डालें। टमाटर के नरम होने तक अच्छी तरह पकाएं। हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और पाव भाजी मसाला डालें। मसालों को तब तक भूनें जब तक किनारों से तेल न छूटने लगे।

ग्रेवी की कंसिस्टेंसी सेट करें

अब इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। लगभग ½ कप गर्म पानी डालकर 2 से 3 मिनट के लिए धीमी आंच पर ढककर पकाएं।

फिनिशिंग टच दें और पाव के साथ करें सर्व

ऊपर से कसूरी मेथी, कद्दूकस किया हुआ चीज और बारीक कटा हरा धनिया डालकर गार्निश करें। फिर इसे पाव के साथ सर्व करें। 

यह डिश सूरत की फेमस डिश में से एक है। इसे आप चाहें तो पूरी और पराठे के साथ भी परोश सकते हैं। 

पनीर खाने से क्या मिलता है फायदा?

पनीर खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे प्रोटीन, कैल्शियम और फास्फोरस का बेहतरीन सोर्स माना जाता है, जो मासपेशियों, हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। 

पनीर खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बारबार भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल करने में भी मददगार साबित होता है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY