रविवार, 18 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
मकान के अंदर दो खुफिया लैब…. गुपचुप तरीके से दो शातिर बनाते थे ड्रग्स, NCB ने किया भंडाफोड़​ | Dussehra 2026: 20 या 21 अक्तूबर का संशय दूर, इस तारीख को मनाया जाएगा विजयदशी का त्योहार​ | PM Vishwakarma Yojana Benefits: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत क्या-क्या मिलते हैं लाभ?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

₹5 Lakh Fixed Deposit: ₹5 लाख की FD पर 5 साल में कितना मिलेगा रिटर्न? जाने पूरा Calculation​

₹5 Lakh Fixed Deposit: अगर आप भी अपने भविष्य के लिए पैसे सुरक्षित रखना चाहते हैं और शेयर बाजार के उतारचढ़ाव से बचना चाहते हैं। तो FD कराना एक सुरक्षित और भरोसेमंद ऑप्शन है।  इसमें निवेशक अपनी एकमुश्त रकम को तय अवधि के लिए जमा कर सकते हैं और बैंक की निर्धारित ब्याज दर के […]

₹5 Lakh Fixed Deposit: अगर आप भी अपने भविष्य के लिए पैसे सुरक्षित रखना चाहते हैं और शेयर बाजार के उतारचढ़ाव से बचना चाहते हैं। तो FD कराना एक सुरक्षित और भरोसेमंद ऑप्शन है।  इसमें निवेशक अपनी एकमुश्त रकम को तय अवधि के लिए जमा कर सकते हैं और बैंक की निर्धारित ब्याज दर के अनुसार रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आप भी 5 साल के लिए  5 लाख रुपये की FD कराने की योजना बना रहे हैं, तो आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि, मैच्योरिटी पर कुल कितनी रकम मिलेगी और ब्याज से कितनी कमाई होगी। आइए अलगअलग ब्याज दरों के आधार पर इसका पूरा गणित समझते हैं।

5 साल की FD पर कितना मिलता है ब्याज?

बैंकों में 5 साल की एफडी पर ब्याज दरें अलगअलग हो सकती हैं। यह दर बैंक, ग्राहक की श्रेणी और एफडी की शर्तों पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए, अगर किसी बैंक में आपको 7% सालाना ब्याज दर मिलती है और आप 5 लाख रुपये जमा करते हैं, तो पांच साल बाद मिलने वाली रकम का अनुमान लगाया जा सकता है।

FD में आमतौर पर ब्याज को तिमाही आधार पर जोड़ने का विकल्प मिलता है। ऐसे में मूल रकम के साथ जमा हुए ब्याज पर भी ब्याज मिलता है। इसे चक्रवृद्धि ब्याज कहा जाता है। इसी वजह से मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम शुरुआती निवेश से अधिक होती है।

7% ब्याज दर पर 5 लाख रुपये का रिटर्न

उदाहरण के तौर पर अगर आप 5 लाख रुपये की एफडी 5 साल के लिए 7% सालाना ब्याज दर पर कराते हैं। अगर ब्याज तिमाही चक्रवृद्धि आधार पर जुड़ता है, तो मैच्योरिटी पर आपको लगभग ₹7,07,389 लाख रुपये मिल सकते हैं।

इसमें आपकी मूलधन ₹5,00,000 रुपये होगी, जबकि कुल ब्याज ₹2,07,389  रुपये का लाभ मिलेंगा। हालांकि, वास्तविक रिटर्न बैंक की ब्याज गणना, एफडी की शर्तों और लागू टैक्स पर निर्भर करेगा।

Senior Citizen को कितना मिलेगा फायदा?

कई बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अतिरिक्त ब्याज देते हैं। यह अतिरिक्त दर अक्सर 0.50 प्रतिशत तक हो सकती है, लेकिन यह हर बैंक में समान नहीं होती।

उदाहरण के लिए, अगर किसी वरिष्ठ नागरिक को 5 साल की एफडी पर 7.5% सालाना ब्याज मिलता है और वह 5 लाख रुपये जमा करता है, तो तिमाही चक्रवृद्धि ब्याज के आधार पर मैच्योरिटी राशि करीब ₹7,24,974 रुपये हो सकती है। इस तरह ब्याज से लगभग ₹2,24,974 रुपये की कमाई हो सकती है।

टैक्स सेविंग FD पर क्या मिलता है लाभ?

अगर आप टैक्स बचाने के उद्देश्य से एफडी कराना चाहते हैं, तो 5 साल की टैक्स सेविंग FD अच्छा विकल्प हो सकता है। पात्र टैक्स सेविंग एफडी में पुरानी आयकर व्यवस्था के तहत धारा 80C के अनुसार निर्धारित सीमा तक कटौती का लाभ मिल सकता है।

हालांकि, इसमें कुछ जरूरी शर्तें हैं। टैक्स सेविंग एफडी की लॉकइन अवधि 5 साल होती है और इस दौरान समय से पहले पैसा निकालने की अनुमति नहीं मिलती।  

FD पर ब्याज से जुड़े टैक्स नियम भी जानें

एफडी से होने वाली कमाई पर लागू आयकर नियमों के अनुसार टैक्स लग सकता है। यदि ब्याज की रकम निर्धारित सीमा और लागू शर्तों के दायरे में आती है, तो बैंक टीडीएस भी काट सकता है। टीडीएस कटने का मतलब यह नहीं है कि हर स्थिति में आपकी पूरी टैक्स देनदारी समाप्त हो गई है।

इसलिए एफडी में निवेश करते समय सिर्फ ब्याज दर पर ध्यान न दें, बल्कि टैक्स, लॉकइन अवधि और समय से पहले पैसा निकालने पर लागू शर्तों की भी जानकारी लें।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY