मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
बैंकिंग सेक्टर के लिए खतरे की घंटी! चालू वित्त वर्ष में बढ़ सकता है NPA, प्राइवेट बैंकों पर दिखेगा सबसे ज्यादा दबाव​ | लखनऊ ट्रिपल मर्डर: आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात​ | ICC ODI Rankings: शीर्ष स्थान से फिसलीं Smriti Mandhana, Laura Wolvaardt बनीं नंबर 1​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

थाने में पूछताछ के लिए बुलाया, घर पहुंचते ही हुई मौत, परिवार बोला- पुलिस ने मारा; दो पुलिसकर्मी सस्पेंड​

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस थाने बुलाए जाने के बाद एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई. मृतक ट्रक ड्राइवर की पहचान रंजीत सैनी के रूप में हुई है. पुलिस ने रंजीत ट्रक के टायर चोरी होने के मामले में […]

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस थाने बुलाए जाने के बाद एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई. मृतक ट्रक ड्राइवर की पहचान रंजीत सैनी के रूप में हुई है. पुलिस ने रंजीत ट्रक के टायर चोरी होने के मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया था. ये पूरा मामला बलरामपुर जिले तुलसीपुर थाने का बताया जा रहा है.

रंजीत सैनी तुलसीपुर थाने के सेकहनिया गांव के रहने वाला था. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रंजीत सैनी को 21 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया था. रंजीत के परिवार का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई. बाद में वह तुलसीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक कमरे में दर्द से तड़पते हुआ मिला. रंजीत के भाई राम केवल सैनी ने कहा कि इलाज के बाद परिवार उसको घर ले आया, लेकिन उसकी हालत फिर बिगड़ गई.

मारपीट के आरोपों से पुलिस ने किया इंनकार

इसके बाद रंजीत को फिर से अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस ने कहा कि रंजीत की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है. पुुलिस ने उसके परिवार द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों से इनकार किया है. पुलिस के अनुसार, रंजीत के अचानक पुलिस थाने में गंभीर रूप से बीमार पड़ने पर उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जिसके बाद 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

दो पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम में सैनी के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है और मौत का कारण दिल का दौरा बताया गया है. इस मामले में एक्शन लेते हुए पुलिसकर्मी रत्नेश कुमार और देवाशीष मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने ये कार्रवाई की. सैनी के परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच के आदेश दिए गए हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY