शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
PSU Bank: 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी घटाने की तैयारी, 2 का हो सकता है निजीकरण​ | Paneer Ghotala Recipe: क्या आपने खाया है सूरत का फेमस पनीर घोटाला? घर पर ऐसे बनाएं ये टेस्टी डिश​ | पश्चिमी UP की कई सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bhopal Tourist Places: नेचर और इतिहास का लेना है मजा? भोपाल की इन 5 बेहतरीन जगहों पर जाएं​

Bhopal Tourist Places: अगर आप अक्टूबर नवंबर महिने के बीच कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहें हैं और प्रकृति के साथ ऐतिहासिक जगहों को देखना चाहते हैं, तो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है। भोपाल को झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। यहां हरेभरे […]

Bhopal Tourist Places: अगर आप अक्टूबर नवंबर महिने के बीच कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहें हैं और प्रकृति के साथ ऐतिहासिक जगहों को देखना चाहते हैं, तो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है। भोपाल को झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। यहां हरेभरे जंगल, खूबसूरत झीलें, आदिवासी संस्कृति को दर्शाने वाला संग्रहालय और ऐतिहासिक इमारतें देखने को मिलती हैं। 

खास बात यह है कि भोपाल और इसके आसपास घूमने के लिए कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। आइए जानते हैं भोपाल की 5 प्रसिद्ध जगहों के बारे में।

भोपाल में किन 5 जगहों में घूम सकते हैं?

ऊपरी झील

भोपाल की ऊपरी झील का नज़ारा बेहद खूबसूरत, शांत और मनमोहक है। यह एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झीलों में से एक है।  यह झील लगभग 31 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है। इसके चारों ओर का नजारा हरियाली और ठंडी हवाओं से भरा रहता है। लेक व्यू पॉइंट और कमला पार्क से शाम के समय डूबते सूरज और सुनहरे आसमान का नजारा देखने लायक होता है।

बता दें कि, इसका निर्माण 11वीं शताब्दी में परमार वंश के राजा भोज ने करवाया था। झील के पास ही राजा भोज की एक भव्य प्रतिमा भी है।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में ऊपरी झील के किनारे स्थित एक बहुत ही खूबसूरत और घूमने के लिए बेहतरीन स्थान है। खासकर यदि आपको प्रकृति, हरियाली और वन्यजीव पसंद हों, तो यह जगह आपके घूमने के लिए बहुत ही अच्छी रहेगी। 

इस जगह में आपको चीतल, सांभर, नीलगाय और ब्लैकबक जैसे शाकाहारी जानवर और बाघ, शेर, तेंदुआ , भालू और लकड़बग्घा जैसे मांसाहारी जानवर वहां आपको देखने को मिलेंगे।   

ट्राइबल म्यूजियम

भोपाल का मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय घूमने के लिए बेहद अद्भुत, रंगीन और जीवंत जगह है। यह किसी सामान्य संग्रहालय की तरह बोरिंग नहीं है, बल्कि यहां का नजारा और अनुभव बिल्कुल अलग है।

यहां आपको जनजातियों के पारंपरिक घर, मिट्टी के बर्तन, कृषि उपकरण, और दैनिक जीवन की चीजें यहां बिल्कुल वैसे ही सजी नजर आएंगी। जैसे वे असल में जंगलों या गांवों में रहते हैं।

भीमबेटका रॉक शेल्टर्स

अगर आपको ऐतिहासिक जगहें घूमने का शौक है। तो भीमबेटका रॉक शेल्टर्स यह जगह आपको बहुत पसंद आएगी। भीमबेटका रॉक शेल्टर्स घूमने के लिए एक बेहद अद्भुत और ऐतिहासिक जगह है। यह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 45 से 46 किलोमीटर दूर रायसेन जिले में स्थित है। 

यहां लगभग 700 से ज्यादा रॉक शेल्टर्स हैं, जिनमें से करीब 400 से 500 गुफाओं में हजारों साल पुराने शैलचित्र बने हैं। ये चित्र पुरापाषाण काल से लेकर मध्यपाषाण काल के हैं।

गोहर महल

गोहर महल घूमने और यहां का नजारा लेने के लिए एक बेहद खूबसूरत, शांत और ऐतिहासिक जगह है। यह महल भोपाल के बड़े तालाब के किनारे वीआईपी रोड पर स्थित है। यहां की सीढ़ियों या छतों से बड़े तालाब और डूबते सूरज का नजारा बेहद मनमोहक दिखता है।

बता दें कि, इसका निर्माण सन् 1820 में भोपाल की पहली महिला शासक कुदसिया बेगम ने करवाया था। यह मुगल और हिंदू/राजपूत वास्तुकला का एक बेहतरीन मिश्रण है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY