शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on China-Arunachal Border: अरुणाचल प्रदेश- चीन सीमा पर तनाव ! राहुल गांधी का दो महीने पुराना बयान वायरल​ | जापान और जर्मनी में नौकरी पाने का मौका, NSDC देगा MP के युवाओं को खास ट्रेनिंग​ | Abhijeet Dipke Statement: चीन को लाल आंख नहीं दिखाई जा रही, ट्रंप के सामने बोला नहीं जा रहा, अभिजीत दीपके का केंद्र पर तंज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

University College Holiday: राजधानी में 23 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी, जानें क्यों लिया ये फैसला​

University College Holiday: राजधानी में 23 अक्टूबर को सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रहेंगे। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की ओर से 22 अक्टूबर को जारी आदेश में जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट और स्ववित्त पोषित कॉलेजों, यूनिवर्सिटी और उच्च शिक्षण संस्थानों में स्पेशल छुट्टी घोषित की गई है। यूनिवर्सिटी और कॉलेज की छुट्टी का आदेश […]

University College Holiday: राजधानी में 23 अक्टूबर को सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रहेंगे। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की ओर से 22 अक्टूबर को जारी आदेश में जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट और स्ववित्त पोषित कॉलेजों, यूनिवर्सिटी और उच्च शिक्षण संस्थानों में स्पेशल छुट्टी घोषित की गई है।

यूनिवर्सिटी और कॉलेज की छुट्टी का आदेश

सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी रहेंगे बंद

आदेश के मुताबिक लखनऊ जिले के सभी राजकीय, अशासकीय और स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों के साथ विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में 23 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी। सभी संस्थानों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

MLC चुनाव की वोटिंग की वजह से छुट्टी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर, शुक्रवार को वोटिंग होनी है। इसी के चलते उच्च शिक्षण संस्थानों में स्पेशल छुट्टी घोषित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: 

क्या होता है MLC चुनाव ?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्यों को चुनने के चुनाव को MLC इलेक्शन कहते हैं। इसमें स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों के लिए प्रतिनिधि चुने जाते हैं। स्नातक सीट पर वोट डालने के लिए संबंधित क्षेत्र की वोटर लिस्ट में नाम होना जरूरी है। इसी तरह शिक्षक सीट पर वोट डालने के लिए भी संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट में नाम होना चाहिए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY