शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
दक्षिण-पूर्व एशिया में ड्रोन बने अपराधियों और आतंकियों का नया हथियार​ | रोहित शर्मा को टीम से बाहर करने की तैयारी या बल्ले से देंगे फिर जवाब? 2026 के आंकड़े खोल रहे हैं बड़ा राज​ | स्किन कैंसर के इलाज में नई उम्मीद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अखिलेश यादव बोले- अधिकारी अगर पार्टी वर्कर बनेंगे तो जेल जाने की तैयारी रखें​

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी है. अखिलेश ने कहा कि अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे अधिकारी बनकर रहें… अगर वे राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करेंगे तो उन्हें जेल जाने की तैयारी रखनी चाहिए. अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री की कुर्सी […]

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी है. अखिलेश ने कहा कि अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे अधिकारी बनकर रहें… अगर वे राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करेंगे तो उन्हें जेल जाने की तैयारी रखनी चाहिए. अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी सुरक्षित नहीं है.

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनता इस बार मुख्यमंत्री जी की कुर्सी छीनने जा रही है… कुर्सी बचाने के लिए मुख्यमंत्री कुछ भी कह सकते हैं. सपा प्रमुख ने आजम खान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने आजम खान साहब के साथ बड़े पैमाने पर अन्याय किया है. उन्हें न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी लगातार काम करती रहेगी. अखिलेश यादव ने आरक्षण, हक और सम्मान का जिक्र करते हुए कहा कि ये केवल समाजवादी पार्टी दे सकती है.

वोटर लिस्ट को लेकर बीजेपी पर आरोप

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर चुनाव में बेईमानी और धांधली करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी बिना बेईमानी और धांधली के चुनाव नहीं जीत सकती. अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी के सभी नेताओं के पास वोटर लिस्ट है. उन्होंने सवाल किया कि सरकार के मंत्रियों के पास वोटर लिस्ट कहां से आ गई? अखिलेश के मुताबिक, हर जगह मंत्रियों के वॉयस मैसेज जा रहे हैं.

शिक्षामित्रों को सरकारी नौकरी देने का वादा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर श्रद्धा और आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपाई श्रद्धा और आस्था से भी खिलवाड़ कर देते हैं. अखिलेश यादव ने शिक्षामित्रों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शिक्षामित्रों से जुड़ी आधीअधूरी योजना भी बीजेपी ने ही शुरू की थी. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षामित्रों को पूरा शिक्षक बनाकर सरकारी नौकरी देने का काम करेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY