बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
प्रत्याशी नहीं, प्रतिक्षार्थी बनकर रहेंगे… बागी विधायकों के BJP में शामिल होने पर अखिलेश का हमला​ | Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में 3 दोषियों को उम्रकैद में उत्तराखंड सरकार का सख्त रुख, अपराधी कितना भी प्रभावशाली हो, कठोर सजा मिलेगी​ | पूर्वांचल की 133 विधानसभा सीटों के बूथों की होगी ग्रेडिंग… विस्तारकों और प्रभारियों को निर्देश, क्या है BJP की रणनीति?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पूर्वांचल की 133 विधानसभा सीटों के बूथों की होगी ग्रेडिंग… विस्तारकों और प्रभारियों को निर्देश, क्या है BJP की रणनीति?​

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के काशी एवं गोरखपुर क्षेत्र के संयुक्त विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन के सत्र में लंबी चर्चा की. इस सत्र में विस्तारकों, विधानसभा प्रभारियों एवं पालकों के कार्य, दायित्व एवं संगठनात्मक भूमिका को लेकर बात हुई. इस दौरान कार्यक्रम में सबसे ज्यादा फोकस उन बूथों पर रहा जहां लोकसभा […]

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के काशी एवं गोरखपुर क्षेत्र के संयुक्त विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन के सत्र में लंबी चर्चा की. इस सत्र में विस्तारकों, विधानसभा प्रभारियों एवं पालकों के कार्य, दायित्व एवं संगठनात्मक भूमिका को लेकर बात हुई. इस दौरान कार्यक्रम में सबसे ज्यादा फोकस उन बूथों पर रहा जहां लोकसभा के चुनाव में पार्टी को अपेक्षा के अनुरूप सफलता नही मिली थी. अब उसी को आधार बना कर बीजेपी पूर्वांचल में बूथों की ग्रेडिंग करने जा रही है.

उत्तर प्रदेश बीजेपी के सह प्रभारी जगदीश पटेल ने कहा कि हमें प्रत्येक बूथ की नई ग्रेडिंग करनी होगी. पिछली बार के चुनाव में हमें किस बूथ पर कितने वोट मिले. इस आधार पर हमें अपने सभी बूथों पर A B C D ग्रेडिंग करनी होगी. जिन बूथों पर हम कमजोर हैं उन पर सबसे ज्यादा फोकस करना है. जगदीश पटेल ने कहा कि हमारे प्रत्येक विधानसभा में मंडल, शक्तिकेंद्र, बूथ से लेकर पन्ना प्रमुख तक कार्यकर्ता हैं. हमें सिर्फ अपनी सक्रियता को और बढ़ा देना है. हम सभी अपने काम के बोझ को आपस में बांट लें तो हमारा काम आसान हो जाएगा.

कार्यकर्ताओं का बूथ पर फोकस जरूरी

जगदीश पटेल ने कहा कि हम कार्यकर्ताओं को अपने व्यवहार कुशलता के दम पर अपने वोटरों के दिलों में जगह बनाना है. चुनाव के पहले हर एक बिन्दु पर काम करना है. अपने से नीचे की टीम के साथ सहभागी बनना है. जगदीश पटेल ने कहा कि यदि हम प्रत्येक दिन मात्र एक घंटे अपने बूथ पर फोकस करें तो हमें निश्चित तौर पर शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त होंगे.

विधानसभा वार रणनीति बनाने पर चर्चा

राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल ने विस्तारकों को लेकर ये कहा कि विस्तारक केवल संगठन की योजनाओं को आगे बढ़ाने वाले कार्यकर्ता नहीं, बल्कि संगठन और समाज के बीच मजबूत संपर्क सूत्र हैं. उनकी सक्रियता, अनुशासन, समर्पण और कार्यकुशलता से संगठन की जमीनी मजबूती सुनिश्चित होती है. गुरुवार को दूसरे दिन तीन सत्र में प्रशिक्षण होना है. साथ ही विधानसभा वार रणनीति बनाने पर चर्चा होने की संभावना है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY