शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Jio IPO ने रचा इतिहास! 22 गुना से ज्यादा हुआ सब्सक्राइब, निवेशकों ने लगाए ₹7.4 लाख करोड़​ | यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… CBI का बड़ा एक्शन, 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा​ | Lucknow CBI Action: ED के अधिकारी और हेड कांस्टेबल 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जांच में मदद के नाम पर मांगी रकम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नागपुर कोर्ट से श्रद्धा को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, सड़क मार्ग से ला रही STF; कब पहुंचेगी लखनऊ?​

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को नागपुर में गिरफ्तारी के बाद यूपी एसटीएफ ने बुधवार को नागपुर की कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे लखनऊ लाने और यहां की लोकल कोर्ट में पेश करने के लिए 24 अक्टूबर तक के लिए ट्रांजिट रिमांड लिया है. अदालती कार्रवाई पूरी […]

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को नागपुर में गिरफ्तारी के बाद यूपी एसटीएफ ने बुधवार को नागपुर की कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे लखनऊ लाने और यहां की लोकल कोर्ट में पेश करने के लिए 24 अक्टूबर तक के लिए ट्रांजिट रिमांड लिया है. अदालती कार्रवाई पूरी होने के बाद यूपी एसटीएफ की टीम श्रद्धा को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है.

एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को नागपुर की अदालत में श्रद्धा दुबे के साथ ही उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को भी पेश किया गया. इस दौरान नागपुर पुलिस के साथ यूपी एसटीएफ की टीम भी मौजूद रही. कोर्ट में पेशी के दौरान ही यूपी एसटीएफ ने लखनऊ में दर्ज मुकदमे का ब्यौरा देते हुए कोर्ट से श्रद्धा को लखनऊ ले जाने की अनुमति मांगी. इसके बाद कोर्ट ने 24 अक्टूबर तक के लिए ट्रांजिट रिमांड दिया है.

सड़क मार्ग से आएगी लखनऊ

एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक कोर्ट में जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद सड़क मार्ग से उसे लखनऊ लाया जा रहा है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक नागपुर से लखनऊ की दूरी करीब 900 किमी है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि गुरुवार की सुबह या दोपहर तक टीम श्रद्धा को लेकर लखनऊ पहुंच जाएगी. यहां पहुंचने के बाद उसका मेडिकल कराया जाएगा. वहीं मेडिकली फिट होने पर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

पहले जेल जाएगी श्रद्धा

पुलिस के मुताबिक श्रद्धा के साथ ही उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी है. ऐसे में पुलिस श्रद्धा को जब कोर्ट में पेश करेगी तो अदालत से उसे जेल भेज दिया जाएगा. हालांकि शिवा शर्मा हत्याकांड में आगे की पूछताछ की जानी है, इसलिए पुलिस अदालत से उसके कस्टडी रिमांड की मांग करेगी.

क्या है मामला?

लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन स्थित श्रद्धा दुबे के फ्लैट से उसके बॉयफ्रेंड शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थिति में गिरने से मौत हो गई थी. श्रद्धा का दावा है कि शिवा ने सुसाइड किया है, जबकि उसके शरीर पर मिले चोट के निशान, सिगरेट से जलाने के निशान और शरीर पर लिपिस्टिक के निशान देखकर जाहिर होता है कि उसे बुरी तरह टॉर्चर करने के बाद मौत दी गई थी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY