शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
17 अक्तूबर को तुला में सूर्य का गोचर, शनि संग बनेगा षडाष्टक योग; 3 राशियां रहें सतर्क​ | Ranji Trophy में शानदार प्रदर्शन के बाद भी Mohammed Shami बाहर, Akash Deep की Test में वापसी​ | NIFTEE 2027 Registration: फैशन डिजाइनिंग और मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन मौका, जानिए कैसे करें आवेदन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ताई के प्यार में बन गया सनकी, 4 साल के भतीजे को किडनैप कर जंगल में छोड़ा… गिरफ्तार​

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स अपनी ताई से प्यार करता था. वो ताई को लेकर भागना चाहता था, लेकिन महिला पर चार साल के बच्चे की जिम्मेदारी थी, तो शख्स ने एक खतरनाक योजना बनाई. उसने बच्चे को उठाया और […]

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स अपनी ताई से प्यार करता था. वो ताई को लेकर भागना चाहता था, लेकिन महिला पर चार साल के बच्चे की जिम्मेदारी थी, तो शख्स ने एक खतरनाक योजना बनाई. उसने बच्चे को उठाया और जंगल में छोड़ आया. हालांकि, पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ये पूरा मामला आगरा के बोदला इलाके का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, रिजवाना नाम की महिला ने गुरुवार को बोदला चौकी पर आकर शिकायत दी की उसका चार साल का भतीजा लापता हो गया है. पुलिस के अनुसार, देवरदेवरानी ने बच्चे को छोड़ दिया था. उनके दो बेटे हैं. एक पांच साल का और दूसरा चार साल का. दोनों रिजवाना के साथ रहते थे. उनकी कोई संतान नहीं है. वो दोनों की जिम्मेदारी उठा रही हैं.

सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई

पुलिस ने रिजवाना की शिकायत दर्ज कर ली और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक शख्स बच्चे को ले जाता नजरआया. इसके बाद पुलिस ने उसकी पहचान की. बच्चे को ले जाने वाले शख्स की पहचान बोदला इलाके के राहुल नगर के रहने वाले साबिर के रूप में हुई. पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने बच्चे को मलपुरा के जंगल में छोड़ दिया था. बच्चा जंगल से खुद ही खड़क पर आ गया था. बच्चा मलपुरा पुलिस को मिल गया था. पुलिस उसके परिवार वालों को तलाश कर रही थी. इधर बोदला चौकी की पुलिस आरोपी को लेकर मलपुरा इलाके में गई, जहां से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने क्या बताया?

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो रिजवाना से प्यार करता है. वो रिजवाना को लेकर भाग जाना चाहता था, लेकिन उसने उससे कहा कि उस पर दो बच्चों की जिम्मेदारी है. इसलिए उसने बच्चों को किडनैप करके गायब करने की योजना बनाई. मौका लगते ही उसने छोटे लड़के को उठा लिया. वो दूसरे बच्चे को भी गायब करने वाला था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY