गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स का 1200 करोड़ का आईपीओ 26 अक्टूबर को खुलेगा​ | ‘मैं दक्षिण भारत से हूँ, तो लहज़ा झलकना ज़ाहिर है’, हिंदी एक्सेंट पर ट्रोल करने वालों को Rashmika Mandanna का करारा जवाब​ | SBI Life Smart Platina Plus: इस स्कीम में हर महीने कमाई का मौका, जानें क्या है 110% रिफंड का नियम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

श्रद्धा दुबे का एक्स बॉयफ्रेंड आमिर गिरफ्तार, शिवा की मौत के दौरान वहीं मौजूद था… नेपाल भागने में भी की थी मदद​

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा के एक्स बॉयफ्रेंड आमिर को अरेस्ट कर लिया है. आमिर पर श्रद्धा को नेपाल भागने में मदद करने का आरोप है. शिवा शर्मा हत्याकांड में यह चौथी गिरफ्तारी है. इससे पहले यूपी एसटीएफ ने मंगलवार को नागपुर में […]

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा के एक्स बॉयफ्रेंड आमिर को अरेस्ट कर लिया है. आमिर पर श्रद्धा को नेपाल भागने में मदद करने का आरोप है. शिवा शर्मा हत्याकांड में यह चौथी गिरफ्तारी है. इससे पहले यूपी एसटीएफ ने मंगलवार को नागपुर में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को अरेस्ट किया था.

उधर, नागपुर में अरेस्ट श्रद्धा दुबे को लखनऊ लाने की कवायद तेज हो गई है. एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक कागजी प्रक्रिया में समय लगने की वजह से मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका था. ऐसे में उसे रात भर के लिए नागपुर के हुडकेश्वर थाने में रखा गया. वहीं आज सुबह जरूरी दस्तावेज तैयार कर पुलिस उसे नागपुर की कोर्ट में पेश कर रही है. जहां से ट्रांजिट रिमांड पर उसे लखनऊ लाया जाएगा.

मददगारों पर कसने लगा शिकंजा

शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपियों की फरारी के दौरान उन्हें मदद पहुंचाने वालों पर यूपी एसटीएफ का शिकंजा कसने लगा है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक श्रद्धा दुबे के 6 से अधिक मददगार इस समय रडार पर हैं. इनमें से दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं एक मददगार आमिर, जो श्रद्धा का एक्स बॉयफ्रेंड भी है, उसे अरेस्ट कर लिया गया है. पुलिस की पूछताछ में उसने बताया है कि 9 अक्टूबर की रात उसने ही श्रद्धा को लखनऊ से नेपाल भागने में मदद की थी. बल्कि खुद उसे नेपाल बॉर्डर पर छोड़ कर आया था.

आमिर ने दिया सिमकार्ड

फरारी के दौरान श्रद्धा ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था. ऐसी स्थिति में संपर्क में बने रहने के लिए आमिर ने ही फर्जी आईडी पर सिमकार्ड लेकर श्रद्धा को दिया था. पुलिस की पूछताछ में आमिर ने वारदात में अपनी भूमिका भी कबूल ली है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY