UP MLA Raja Bhaiya Shastra Puja: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के एक विधायक के घर से 500 हथियारों का एक बड़ा जखीरा सामने आया है।

दरअसल, यह हथियार कुंडा विधायक व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के घर मिले हैं।
विधायक राजा भैया ने खुलकर कहा, ये ना जानो इतने ही हैं… हाथी के दांत दिखाने के अलग होते हैं, खाने के अलग होते हैं। उनके इस बयान पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं।
पत्नी के आरोपों से जुड़ा पुराना विवाद
राजा भैया की पत्नी रानी भानवी सिंह ने पिछले साल भी हथियारों को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी।
उस समय राजा भैया की ओर से कहा गया था कि हथियार उनके परिवार, सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों से संबंधित हैं। साथ ही हथियारों के वैध लाइसेंस होने की बात भी कही गई थी।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ शस्त्र पूजन
दरअसल, यह पूरा मामला बेंती राजभवन में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन का है। राजा भैया ने हथियारों पर तिलक लगाकर पुष्प अर्पित किए और आरती उतारी।
राजभवन के मुख्य हॉल में हनुमान जी की प्रतिमा के सामने पारंपरिक और आधुनिक हथियार सजाए गए थे।
वैदिक आचार्यों और पुरोहितों की मौजूदगी में मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न हुई। आयोजन में 500 से ज्यादा हथियार रखे गए थे। राजा भैया हर साल विजयदशमी पर इस परंपरा का निर्वहन करते हैं। इसे उनके परिवार की विरासत और क्षत्रिय परंपरा से जोड़कर देखा जाता है।
राजा भैया के बयान से उठे कई सवाल
पूजा के बाद राजा भैया की टिप्पणी चर्चा का विषय बन गई। उन्होंने हथियारों की संख्या को लेकर कहा कि जो दिखाई दे रहे हैं, जरूरी नहीं कि केवल उतने ही हों।
इसके बाद उन्होंने हाथी के दांतों वाली कहावत का इस्तेमाल किया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें