मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Rajinikanth के बड़े फैन Sanju Samson ने परिवार और टीम संग देखी Jailer 2​ | मेड-इन-इंडिया Electric Car ने जापान में गाड़ा झंडा! 543 किमी है रेंज, इतनी है कीमत?​ | बीजेपी राष्ट्रीय युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान… यूपी के निखिल मणि तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Nani की फिल्म The Paradise की रिलीज डेट तय, 22 अक्तूबर को इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज​

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नानी की एक्शन थ्रिलर ‘द पैराडाइज’ पिछले महीने 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वैसे फैंस को इस मूवी से बहुत ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर इसे मिलाजुला प्रतिक्रिया मिली है। एक महीने के बाद यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही […]

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नानी की एक्शन थ्रिलर ‘द पैराडाइज’ पिछले महीने 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वैसे फैंस को इस मूवी से बहुत ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर इसे मिलाजुला प्रतिक्रिया मिली है।

एक महीने के बाद यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है। बता दें कि, इस फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नानी के अलावा कयादु लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल मुख्य कई कलाकार भी नजर आए।

किस ओटीटी प्लेटफार्म पर होगी रिलीज

नानी की यह फिल्म आप सिनेमा घरों में नहीं देख पाए, तो आपको इसे अपने स्ट्रीमिंग डिवाइस पर देखने का मौका मिलेगा। नेटफ्लिक्स ने रविवार, 18 अक्तूबर 2026 को ‘द पैराडाइज’ की ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा की थी। आपको बताते चलें कि, इस फिल्म को आप 22 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

वहीं, इस फिल्म को आप  तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम समेत अन्य भाषाओं में भी देख सकते हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया ने OTT रिलीज डेट का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, जदल जमाने में आपका स्वागत है।

नेटफ्लिक्स पर ‘द पैराडाइज’ देखें, जो कि 22 अक्तूबर को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

क्या है ‘द पैराडाइज’ की कहानी?

निर्देशक श्रीकांत ओडेला द्वारा यह फिल्म एक ‘द पैराडाइज’ एक हिंसक और पीरियड एक्शनड्रामा है, जो कि 1980 के दशक के सिकंदराबाद की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है। इस फिल्म में नानी ‘जादल’ नामक मुख्य भूमिका में है, जो दो लंबी चोटियां रखता है, जो कि जेल में 14 साल रहने के बाद बस्ती में लौटा है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY