मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! क्या 21 अक्टूबर को होगा DA में बढ़ोतरी का ऐलान?​ | Tiger Shroff पर फायरिंग के बाद बोले Anup Jalota, सलमान से की खास अपील​ | Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये जरा हटके ट्रेंडी गिफ्ट! बॉक्स खोलते ही खिल उठेगा चेहरा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

क्या 75 साल के रामसुघर रचा पाएंगे 30 साल की रीना से शादी? बेटी राधा का आया बड़ा बयान​

उत्तर प्रदेश में औरैया वाले 75 वर्षीय रामसुघर और 30 वर्षीय रीना की शादी को लेकर सोशल मीडिया में बड़ी बहस शुरू हो गई है. रामसुघर की बेटी राधा के हवाले से दावा किया गया कि इस शादी में कोई सच्चाई नहीं है. सगाई का कार्यक्रम सोशल मीडिया में व्यूज और फॉलोअर बढ़ाने के लिए […]

उत्तर प्रदेश में औरैया वाले 75 वर्षीय रामसुघर और 30 वर्षीय रीना की शादी को लेकर सोशल मीडिया में बड़ी बहस शुरू हो गई है. रामसुघर की बेटी राधा के हवाले से दावा किया गया कि इस शादी में कोई सच्चाई नहीं है. सगाई का कार्यक्रम सोशल मीडिया में व्यूज और फॉलोअर बढ़ाने के लिए किया गया था. हालांकि इस दावे को खुद राधा ने ही खारिज कर दिया है. राधा खुद ब्लॉगर है और उसने सोशल मीडिया में चल रहे इस दावे का खंडन किया है.

राधा ने कहा कि उनके पिता रामसुघर और रीना के बीच रिश्ता असली है और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं. आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनके पिता का गलत तरीके से वीडियो बनाया है. राधा ने इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में शिकायत करने की बात भी कही. उसने कहा कि इन फर्जी खबरों की वजह से उसके परिवार की बदनामी हो रही है. यदि इन खबरों की वजह से उसके पिता को कुछ होता है तो इसके लिए जिम्मेदार ये फर्जी खबर चलाने वालों की होगी.

वायरल हुआ था वीडियो

हाल ही में 75 वर्षीय रामसुघर और 30 साल की रीना की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसे देखकर दोनों के रिश्ते और शादी को लेकर तरहतरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कुछ खबरों में दावा किया गया कि सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए यह सगाई की गई है. वहीं कुछ लोगों ने इसे सही कदम करार दिया था. इन चर्चाओं के बीच रामसुघर की ब्लॉगर बेटी राधा ने सामने आकर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की है.

रुपये देकर बुलवाया झूठ

राधा ने वायरल हो रही खबर का खंडन करते हुए कहा कि उसके पिता को कुछ रुपये देकर जबरन झूठ बुलवाया गया. कहा कि उस समय वह किसी काम से घर से बाहर गई थी. उनके पिता को वीडियो बनाने और सोशल मीडिया चैनल चलाने की ज्यादा जानकारी नहीं है. उन्हें तो सिर्फ इतना भर पता है कि उनका रिश्ता तय हुआ है और शादी होनी है. राधा ने कहा कि इस शादी की डेट तय है. जब यह शादाी होगी तो मीडिया के लोगों को भी बुलाया जाएगा.

एफआईआर की चेतावनी

राधा ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के वीडियो से उसके परिवार की बदनामी हो रही है. इस संबंध में वह साइबर क्राइम थाने में संबंधित के खिलाफ शिकायत करेंगी. राधा ने साफ शब्दों में कहा कि यह कोई नकली शादी नहीं है, बल्कि रिश्ता असली है और बहुत जल्द शादी होने जा रही है. हालांकि राधा की सफाई के बाद भी अफवाहों का बाजार गर्म है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY