मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
DA Hike 2026: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ता 35% से बढ़कर हुआ 37%, जानें कब से मिलेगा लाभ​ | रणजी ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ ने मचाया तहलका, बल्ले से फिर निकला शतक; घरेलू क्रिकेट में दिखाया दम​ | मुजफ्फरनगर में MBBS की छात्रा ने किया सुसाइड, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Skin Care Tips: चेहरे पर मलाई लगाने से रूखी त्वचा बनेगी सॉफ्ट, जानें लगाने का क्या है सही तरीका?​

Skin Care Tips: आज के समय में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहते हैं। ऐसे में कई महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है। इससे रिजल्ट भी नहीं मिलता और त्वाचा पर निखार की जगह कई बार उसके साइडिफेक्ट की वजह से पिंपल हो जाते हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलू […]

Skin Care Tips: आज के समय में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहते हैं। ऐसे में कई महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है। इससे रिजल्ट भी नहीं मिलता और त्वाचा पर निखार की जगह कई बार उसके साइडिफेक्ट की वजह से पिंपल हो जाते हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकती हैं, क्योंकि इससे नुकसान होने की संभावना भी कम रहती है। ऐसे में आप घर की रसोई में मौजूद दूध की मलाई का इस्तेमाल अपने चेहरे के निखार के लिए  कर सकती है। इसमें मौजूद वसा त्वचा को मुलायम बनाने और नमी बनाए रखने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं चेहरे पर मलाई लगाने के फायदे, इस्तेमाल का सही तरीका क्या है?

 

Skin Care Tips: मलाई लगाने से क्याक्या होंगे फायदे?
 
चेहरे की रंगत निखारने में मददगार

दूध की मलाई में फैट और कुछ मात्रा में लैक्टिक एसिड हो सकता है। लैक्टिक एसिड त्वचा की ऊपरी सतह से डेड स्किन सेल्स हटाने में मदद करता है। इससे त्वचा की रंगत साफ और चेहरा खिलाखिला नजर आ सकता है। हालांकि, मलाई लगाने से एक्ने, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स दूर होने के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं। 

चेहरे की सफाई में मदद

मलाई में मौजूद फैट त्वचा पर जमा कुछ तैलीय गंदगी को हटाने में मदद कर सकता है। हालांकि, यह फेसवॉश का विकल्प नहीं है। चेहरे को साफ रखने और पोर्स में गंदगी जमा होने से बचाने के लिए त्वचा के अनुकूल फेसवॉश का इस्तेमाल करना बेहतर होता है।

त्वचा का रूखापन दूर करती है

दूध की मलाई में फैट होता है, जो त्वचा को मुलायम बनाने और नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है। खासकर रूखी त्वचा वाले लोगों को इसके इस्तेमाल से कुछ राहत मिल सकती है। त्वचा में पर्याप्त नमी रहने से वह नरम और स्वस्थ दिखाई देती है। 

त्वचा की सुरक्षा परत को बनाए रखने में मदद

त्वचा की बाहरी परत उसे नमी बनाए रखने और बाहरी तत्वों से बचाने में मदद करती है। मलाई में मौजूद फैट त्वचा को मुलायम रखने में सहायक हो सकता है। हालांकि, मलाई के इस्तेमाल से कोलेजन बनने की प्रक्रिया बढ़ने या क्षतिग्रस्त स्किन बैरियर की मरम्मत होने के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए नियमित मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना अधिक भरोसेमंद विकल्प है।

Skin Care Tips: चेहरे पर मलाई लगाने का सही तरीका क्या है?

अगर आपकी त्वचा रूखी है और मलाई लगाने से किसी तरह की परेशानी नहीं होती, तो इसे सीमित मात्रा में इस्तेमाल किया जा सकता है।

1. सबसे पहले चेहरे को हल्के फेसवॉश से साफ कर लें।

2. थोड़ीसी ताजी मलाई लेकर चेहरे पर पतली परत लगाएं।

3. इसे 510 मिनट तक लगा रहने दें।

4. इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा अच्छी तरह धो लें।

Skin Care Tips: मलाई लगाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

1. ऑयली त्वचा वाले लोगों को मलाई से त्वचा ज्यादा चिकनी महसूस हो सकती है। लेकिन कुछ लोगों में मुंहासे बढ़ सकते हैं।

2. पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर लगाकर पैच टेस्ट करें।

3. मुंहासे होने पर मलाई को चेहरे पर लगाने से बचना बेहतर हो सकता है।

4. जलन या खुजली होने पर तुरंत चेहरा धो लें और इसका इस्तेमाल बंद कर दें।

 
Note: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY