मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Dhruv Rathee Statement: ध्रुव राठी ने शाहरुख, आमिर और अक्षय कुमार पर उठाए सवाल, बोले- पैसा और रुतबा किस काम का, जब समाज के लिए आवाज न उठाएं​ | पहले ही लीक हुईं इस नई SUV की तस्वीरें, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च​ | Mohan Bhagwat Speech: भारत में प्रोटेस्ट, फ्रांस, AI, Gen-Z और मुस्लिम… मोहन भागवत की दशहरा स्पीच की बड़ी बातें, PM मोदी ने की तारीफ​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मुजफ्फरनगर में MBBS की छात्रा ने किया सुसाइड, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी​

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS की छात्रा शगुन सैनी ने सुसाइड कर लिया. सोमवार शाम छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी कोशिश के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसकी रूम पार्टनर ने खिड़की से […]

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS की छात्रा शगुन सैनी ने सुसाइड कर लिया. सोमवार शाम छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी कोशिश के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसकी रूम पार्टनर ने खिड़की से अंदर झांककर देखा. इसके बाद कॉलेज प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में गई. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

यह घटना बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के छात्रावास की है. शगुन सैनी हरियाणा के कैथल की रहने वाली थी और मेडिकल कॉलेज में MBBS फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी. वह अपनी रूम पार्टनर जिया के साथ हॉस्टल के कमरे में रहती थी.

पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम शगुन बाहर से लौटकर अपने कमरे में गई थी. उस समय उसकी रूम पार्टनर जिया कमरे में मौजूद नहीं थी. रात करीब साढ़े आठ बजे जब जिया वापस पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला. उसने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया और दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद जिया ने खिड़की से कमरे के अंदर देखा. वहां शगुन का शव फंदे से लटका हुआ था. यह देखकर वह घबरा गई और तुरंत कॉलेज प्रशासन को सूचना दी. कॉलेज प्रशासन की ओर से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई.

दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची पुलिस

पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद छात्रा के शव को फंदे से उतारने की कार्रवाई की गई. मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल की जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेज दिया है. घटना की जानकारी शगुन के परिवार को दे दी गई है. परिजनों के मुजफ्फरनगर पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

दोस्त से विवाद की बात आई सामने

एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि शगुन की रूम पार्टनर जिया ने पूछताछ में जानकारी दी है कि छात्रा का किसी दोस्त के साथ अक्सर विवाद होता रहता था. पुलिस को आशंका है कि इस विवाद का छात्रा पर असर पड़ा हो सकता है. हालांकि, आत्महत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY