मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
परफ्यूम की खुशबू कुछ देर बाद बदल क्यों जाती है? जानें इसका पूरा साइंस​ | Etah News: 12 साल की लड़की के सांस नली में फंसा चाऊमीन का टुकड़ा, चली गई जान; मेले में खा रही थी​ | कछुए की चाल से बल्लेबाजी कर आउट हुए बाबर आजम, इंग्लैंड के स्पिनर ने बिगाड़ा खेल; पाकिस्तान की हालत खराब​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मेरठ में मधुमक्खियों का हमला… रील के चक्कर में छत्ते से छेड़छाड़, युवक को लगे 50 डंक; हालत गंभीर​

Meerut Bee Attack: मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस में सोमवार को रील बनाने के दौरान मधुमक्खियों के छत्ते से छेड़छाड़ के बाद मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से परिसर में भगदड़ मच गई. हमले में अभिनव नाम के युवक को करीब 50 डंक लगे, जिससे वह […]

Meerut Bee Attack: मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस में सोमवार को रील बनाने के दौरान मधुमक्खियों के छत्ते से छेड़छाड़ के बाद मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से परिसर में भगदड़ मच गई. हमले में अभिनव नाम के युवक को करीब 50 डंक लगे, जिससे वह बेहोश हो गया. उसे नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

इसके अलावा कई स्कूली बच्चों पर भी मधुमक्खियों ने हमला किया. सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार कर मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार, सर्किट हाउस में सोमवार को स्कूली छात्रों समेत कई लोग मौजूद थे. कुछ बच्चे वहां रील बना रहे थे. इसी दौरान एक युवक ने मधुमक्खियों के छत्ते से छेड़छाड़ कर दी.

बचाओबचाओ चिल्लाया युवक

छत्ते से छेड़छाड़ के बाद मधुमक्खियां उग्र हो गईं और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से परिसर में भगदड़ मच गई. लोग मधुमक्खियों से बचने के लिए इधरउधर भागने लगे. इसी दौरान मधुमक्खियों ने नगला भट्टू के रहने वाले अभिनव को करीब 50 जगह जगह डंक मारे. वो बचाओबचाओ चिल्लाते हुए भागने लगा और फिर बेहोश होकर गिर पड़ा.

काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश अभिनव को सुशीला जसवंत राय हॉस्पिटल पहुंचाया. उसकी हालत गंभीर है. हमले में साकेत के रहने वाले शाहिल कुशवाहा भी घायल हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सर्किट हाउस के केयर टेकर सुरेश चंद्र ने बताया कि दोपहर में कुछ लोग घूम रहे थे.इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई.

घटना के बाद परिसर में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा. बावजूद इसके बाहरी लोग यहां आकर रील बनाने और अनावश्यक रूप से घूमते हैं. इस घटना से सर्किट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं. यहां वीवीआइपी मूवमेंट रहता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY