सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Daler Mehndi Controversy: सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल, शराब पीने का आरोप, कहा- आप बोल तो पा नहीं रहे, गाना क्या गाएंगे​ | Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, दो आरोपी सोनीपत के मजदूर, तीसरा मुंबई में रैपिडो राइडर, पुलिस ने खोली पूरी कहानी​ | Priyagold बिस्किट खाने वाले सावधान! नेपाल ने लगाई Import-Sales पर रोक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Chandrashekhar Azad Challenge Yogi: बिजनौर से हराकर नहीं भेजा तो राजनीति छोड़ दूंगा, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद का सीएम योगी को चैलेंज​

Chandrashekhar Azad Challenge Yogi: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बाद अब भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने CM योगी आदित्यनाथ को चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया है। चंद्रशेखर ने योगी को बिजनौर की किसी भी सीट से चुनाव […]

Chandrashekhar Azad Challenge Yogi: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बाद अब भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने CM योगी आदित्यनाथ को चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया है। चंद्रशेखर ने योगी को बिजनौर की किसी भी सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर हराकर नहीं भेजा तो राजनीति छोड़ दूंगा।

अखिलेश के बाद चंद्रशेखर ने दिया चैलेंज

बीते दिनों समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने CM योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया था। इसके जवाब में योगी ने भी कहा था कि उन्हें यह चैलेंज स्वीकार है, लेकिन अखिलेश भी अयोध्या से आकर चुनाव लड़ें। अब चंद्रशेखर आजाद ने योगी को बिजनौर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।

‘बिजनौर की किसी भी सीट पर आ जाएं’

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि साल 2022 के चुनाव में गोरखपुर में उनके सामने घोषित सीट पर जाकर चुनाव लड़ा था। मैं ऐलान करके कहता हूं कि बिजनौर जिले में 2 रिजर्व और 6 सामान्य सीट हैं। सीना ठोककर किसी भी सीट पर आ जाएं अगर हराकर न भेजा तो राजनीति छोड़ दूंगा।

‘बढ़ापुर, धामपुर या बिजनौर शहर से लड़ लें’

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बिजनौर की 4 सीटों पर उनके विधायक हैं। वे किसी भी सीट पर आ जाएं। बढ़ापुर, धामपुर, चांदपुर, बिजनौर शहर, नजीबाबाद पर आ जाएं। या फिर जहां उनकी इच्छा हो वहां आ जाएं।

‘हम आपके क्षेत्र में जाकर चुनाव लड़े थे’

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हम आपके क्षेत्र में गए थे और चुनाव लड़कर मुकाबला करके आए थे। भले ही हारकर आए थे, जमानत जब्त हुई थी। आपका क्षेत्र था हम मान गए। अगर आप वोट की चोरी कर नहीं जीत रहे हैं तो आइए बिजनौर आपका स्वागत करेगा। मुकाबला कीजिए। ये हम बताएंगे कि चुनाव कैसे होता है।

ये खबर भी पढ़ें: 

अभी सीएम योगी का पलटवार नहीं

चंद्रशेखर आजाद के इस चैलेंज के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। फिलहाल इस चुनौती पर CM योगी आदित्यनाथ की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे पहले अखिलेश यादव के अयोध्या से चुनाव लड़ने के चैलेंज पर योगी ने जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें यह चुनौती स्वीकार है, लेकिन अखिलेश भी अयोध्या से चुनाव लड़ें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY