सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, 4 साल के मासूम को कुचला; मंदिर के पास हुआ हादसा​ | फेस्टिव सीजन में डिमांड बढ़ने सोने की कीमत में इजाफा, 1.50 लाख हुए दाम​ | UP में ‘कुर्मी मांगे CM’: 2027 से पहले मुख्यमंत्री पद की मांग, 2 नवंबर को महापंचायत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Uttarakhand Assembly Election 2027: उत्तराखंड में सत्ता वापसी की तैयारी? पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने बताई कांग्रेस की रणनीति​

रिपोर्ट, योगेश सेमवाल, देहरादून: Uttarakhand Assembly Election 2027: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं।   सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी कांग्रेस बीजेपी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार , पेपर लीक और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है।  कांग्रेस के वरिष्ठ […]

रिपोर्ट, योगेश सेमवाल, देहरादून: Uttarakhand Assembly Election 2027: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं।  

सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी कांग्रेस बीजेपी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार , पेपर लीक और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने पार्टी की मौजूदा रणनीति को लेकर कहा कि कांग्रेस इस बार पहले से कहीं अधिक आक्रामक राजनीति कर रही है।

46 साल के राजनीतिक अनुभव का दिया हवाला

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्हें राजनीतिक जीवन में 46 साल हो चुके हैं, लेकिन कांग्रेस को इतनी आक्रामक राजनीति करते उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। 

उनका मानना है कि राजनीति में सफलता हासिल करने के लिए आक्रामक रुख अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा से पार्टी को मजबूती के साथ जनता के मुद्दे उठाने की बात कहते रहे हैं।

भ्रष्टाचारपेपर लीक पर सरकार को घेर रही कांग्रेस

हरक सिंह रावत ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार, पेपर लीक और कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लगातार उठा रही है। 

उन्होंने मंत्रियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों और आपराधिक घटनाओं का भी जिक्र किया। 

रावत के मुताबिक, कांग्रेस इन मुद्दों को केवल विधानसभा तक सीमित नहीं रख रही है, बल्कि सड़कों पर उतरकर भी सरकार के खिलाफ आवाज उठा रही है। 

पार्टी जनता से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने की कोशिश कर रही है।

राहुल गांधी की भूमिका पर भी बोले हरक सिंह

हरक सिंह रावत ने राहुल गांधी की सक्रियता का जिक्र करते हुए कहा कि वे उत्तराखंड से जुड़े मुद्दों को महत्व दे रहे हैं। उन्होंने विपक्षी दलों और इंडिया गठबंधन की भूमिका को लेकर भी अपनी राय रखी।

रावत ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड की समस्याओं को लेकर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक संघर्ष कर रही है। 

पार्टी जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय है और सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रही है।

चुनाव से पहले संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर

उत्तराखंड में कांग्रेस के सामने आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती है। ऐसे में पार्टी की आक्रामक राजनीतिक रणनीति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY