: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा ने संगठन के विभिन्न जिलों और महानगरों के लिए नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति के बाद महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है।

28 जिलों और महानगरों में नई जिम्मेदारियां
जारी सूची के मुताबिक पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध और काशी समेत अलगअलग क्षेत्रों में महिला मोर्चा की नई टीम को जिम्मेदारी दी गई है। सूची में सहारनपुर महानगर, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद महानगर, हापुड़, संभल, मथुरा महानगर, एटा, अलीगढ़ महानगर, बरेली, कानपुर दक्षिण, झांसी, फर्रुखाबाद, हमीरपुर, जालौन, सीतापुर, अमरोहा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, अयोध्या महानगर, भदोही, अमेठी, मिर्जापुर, सुल्तानपुर और लालगंज समेत 28 संगठनात्मक इकाइयां शामिल हैं।