शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Kolkata Durga Puja Pandal Stampede: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत, 40 से ज्यादा घायल​ | IND vs WI 5th T20: टॉस हारने के बाद श्रेयस अय्यर ने बदल दी प्लेइंग 11, बताया क्यों मयंक यादव और वैभव को नही दी जगह​ | Rakhi Sawant Arrest Warrant: राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, झांसी कोर्ट में पेश होकर करानी होगी जमानत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

MP में धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में घुसा था बावरिया गैंग, 10 बदमाश गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद​

मध्य प्रदेश के पन्ना में आयोजित बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रथ यात्रा में घुसे बावरिया गैंग के बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया था. इस दौरान बदमाशों ने 50 से अधिक लोगों की जेबें काटी और सौ से अधिक लोगों चेन झपट लिए थे. सूचना मिलने पर हरकत में आई पन्ना पुलिस […]

मध्य प्रदेश के पन्ना में आयोजित बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रथ यात्रा में घुसे बावरिया गैंग के बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया था. इस दौरान बदमाशों ने 50 से अधिक लोगों की जेबें काटी और सौ से अधिक लोगों चेन झपट लिए थे. सूचना मिलने पर हरकत में आई पन्ना पुलिस ने गैंग के 10 बदमाशों को अरेस्ट करते हुए उनके पास से 42 लाख का मशरूका जब्त किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पन्ना जिले की अमानगंज पुलिस के मुताबिक 12 अक्टूबर को इन वारदातों के संबंध में शिकायत आई थी. बताया गया कि बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हिन्दू सनातन रथ यात्रा पन्ना से चलकर अमानगंज आ रही थी. इसी दौरान रथयात्रा में कुछ बदमाश घुसे और वारदातों को अंजाम दिया. इस शिकायत पर पुलिस अधीक्षक पन्ना निवेदिता नायडू ने टीम बनाई और सभी मामलों की जांच के आदेश दिए थे.

42 लाख का माल बरामद

पुलिस टीम ने 10 बदमाशों को अरेस्ट करते हुए उनके पास से 11 लाख के सोनेचांदी के आभूषण, नगदी, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त 3 लग्जरी कारों सहित कुल 42 लाख रुपये का माल बरामद किया है. बता दें कि इस रथयात्रा में अमानगंज और आसपास के क्षेत्र से हजारों लोग पहुंचे थे. रथयात्रा दोपहर बाद 3.15 बजे अमानगंज स्टेडियम ग्राउंड पहुंची, जहां से 3.30 बजे पवई की ओर रवाना हुई. इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया.

पूछताछ में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी अमानगंज निरीक्षक हेमंत नायक के मुताबिक टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया. इससे आरोपियों का सुराग मिला, जिसके दम पर घेराबंदी कर उन्हें अरेस्ट किया गया है. ये बदमाश राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. इनकी पहचान सुनीता बावरिया , पुष्पा तोमर , सुनील बबली , नीरज श्रीवास्तव , आरती खटीक , जोनी बावरिया , पपीता बाई राजपूत , मोनू सिंह , लीला राम यादव और उर्मिला बावरिया के रूप में हुई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY