UP Mahanavami Holiday: उत्तर प्रदेश में महानवमी पर 19 अक्टूबर को पब्लिक हॉलिडे रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की है। यूपी सरकार ने छुट्टी का आदेश भी जारी कर दिया है। इससे पहले 20 अक्टूबर को दशहरा की छुट्टी घोषित की गई थी। ऐसे में प्रदेश में लगातार 2 दिन पब्लिक हॉलिडे रहेगा।

आदेश
पहले से घोषित छुट्टी में किया बदलाव
प्रमुख सचिव एसवीएस रंगा राव की ओर से जारी आदेश के तहत पहले घोषित अवकाश की लिस्ट में बदलाव किया गया है। इसकी जानकारी मंडल आयुक्तों, जिला अधिकारियों, हाईकोर्ट, बैंकों और संबंधित विभागों को भेज दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें:
सचिवालय कर्मचारियों को मिलेगी 4 दिन की छुट्टी
महानवमी की छुट्टी घोषित करने की मांग सचिवालय के कर्मचारी भी कर रहे थे। अब 19 अक्टूबर को महानवमी और 20 अक्टूबर को दशहरा की छुट्टी होने से कर्मचारियों को शनिवार और रविवार के साथ लगातार 4 दिन की छुट्टी रहेगी।