शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Mobile Tempered Glass: मोबाइल में टेम्पर्ड ग्लास नहीं लगाया तो क्या होगा? जानें स्क्रीन को कितना खतरा​ | Belly Fat Reduce Drink: पेट की जिद्दी चर्बी पिघलने लगेगी! न्यूट्रिशनिस्ट की बतायी ये ड्रिंक पिएं​ | बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत… चार बेटियों के सिर से उठा मां का साया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Pawan Khera: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर पवन खेड़ा का पलटवार, कहा- चुनाव के जरिए रिजीम चेंज करेंगे​

Pawan Khera: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पलटवार किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि राजनाथ सिंह को ‘जग्गा जासूस’ बनकर आने की जरूरत क्यों पड़ गई ? पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष चुनाव के जरिए सरकार और सिस्टम बदलना चाहता है। राजनाथ […]

Pawan Khera: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पलटवार किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि राजनाथ सिंह को ‘जग्गा जासूस’ बनकर आने की जरूरत क्यों पड़ गई ? पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष चुनाव के जरिए सरकार और सिस्टम बदलना चाहता है।

राजनाथ सिंह के बयान पर पवन खेड़ा का पलटवार

एडवोकेट प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान को लेकर बीजेपी विपक्षी दलों पर निशाना साध रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस और उसके साथी सत्ता परिवर्तन जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे साफ है कि उनकी लड़ाई चुनाव सुधार या SIR से जुड़े मुद्दों के लिए नहीं है।

‘सरकार को हराना है और सिस्टम को बदलना है’

जवाब में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान चला रही है। पूरा देश इस बात को खुलकर कह रहा है। कांग्रेस बारबार कह रही है कि उसे इस सरकार को हराना है और सिस्टम को बदलना है।

‘चुनाव के जरिए ही रिजीम चेंज होता है’

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि तो ये राजनाथ सिंह जी जग्गा जासूस बनकर क्यों आ गए ? उन्होंने कहा कि हम तो कह रहे हैं कि रिजीम चेंज करेंगे साहब.. 77 में क्या हुआ था, रिजीम नहीं बदला था ? हर बार जब कोई विपक्ष सड़क पर आता है, कोई आंदोलन होता है, वहां रिजीम चेंज होता है। भारत जैसे लोकतंत्र में रिजीम कैसे बदलता है ? चुनावों के जरिए… चुनाव के जरिए ही तो रिजीम बदलना मकसद होता है विपक्ष का, और क्या मकसद होता है।

प्रशांत भूषण की चीयर लीडर थी बीजेपी

एडवोकेट प्रशांत भूषण का बचाव करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि जिस वकील के खिलाफ बीजेपी नेता बातें कर रहे हैं, वही वकील 201213 में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन करते थे। उस समय बीजेपी उनका समर्थन कर रही थी। खेड़ा के मुताबिक, तब भी प्रशांत भूषण ‘रिजीम चेंज’ की बात करते थे।

‘सत्ता हाथ से जाने का डर है’

पवन खेड़ा ने कहा कि आज प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज की बात करने पर बीजेपी को परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब बीजेपी को लोकतंत्र की तपिश झेलनी पड़ती है, तो उसे गुस्सा आता है। पवन खेड़ा ने दावा किया कि बीजेपी को समझ आ रहा है कि सत्ता उसके हाथ से जा रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY