शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
यूक्रेन में स्टारलिंक पर पाबंदी से मचा हड़कंप​ | रोहित शर्मा को टीम से बाहर करने की तैयारी या खराब फॉर्म बनी वजह? 2026 के आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे!​ | रूल ऑफ माफिया से रूल ऑफ लॉ तक… CM योगी बोले- बदली यूपी की छवि, अब निवेश के लिए बेहतर माहौल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Prayagraj Lawyer Murder: प्रयागराज में वकील की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में BJP नेता समेत 4 पर फिर, पत्नी बोलीं- आरोपियों का एनकाउंटर हो​

Prayagraj Lawyer Murder: उत्तर प्रदेश के  ) में जमीन विवाद को लेकर 52 वर्षीय वकील सतीश कुमार श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार को सोलाती इलाके में हुई, जहां विवादित नजूल भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि एडिशनल […]

Prayagraj Lawyer Murder: उत्तर प्रदेश के  ) में जमीन विवाद को लेकर 52 वर्षीय वकील सतीश कुमार श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार को सोलाती इलाके में हुई, जहां विवादित नजूल भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि एडिशनल गवर्नमेंट एडवोकेट देवेंद्र नाथ मिश्रा ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से सतीश को गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर करीब चार घंटे तक हंगामा किया। सतीश की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ) ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उनका एनकाउंटर होना चाहिए। मामले में BJP नेता समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर विवादित जमीन ) पर कब्जे को लेकर दोनों पक्ष आमनेसामने आ गए। आरोप है कि देवेंद्र नाथ मिश्रा मौके पर पहुंचे और वहां सतीश की ओर से लगाया गया ताला तोड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गोली चल गई। गोली सतीश कुमार श्रीवास्तव के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। सतीश वकील होने के साथ ही एक कॉलेज में लैब अटेंडेंट के रूप में भी काम करते थे। उनके बेटे पर भी डंडे से हमला किए जाने का आरोप है।

CCTV में मुंह ढककर जाते दिखे हमलावर

घटना ) के बाद सामने आए CCTV फुटेज में कुछ संदिग्ध मुंह ढककर जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इलाके में लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। मृतक की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव की शिकायत के आधार पर पुलिस ने देवेंद्र नाथ मिश्रा, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कुल चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज होने की बात कही गई है। आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

परिजनों ने चार घंटे तक किया हंगामा

वकील की हत्या के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर करीब चार घंटे तक हंगामा किया। मृतक की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज की मदद से वारदात से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। आरोपियों की भूमिका और हत्या के पीछे की वजह की भी पड़ताल की जा रही है। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY