गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
PLFS Report 2026: देश में बेरोजगारी दर 5% पर स्थिर, ग्रामीण इलाकों में रोजगार के आंकड़ों में सुधार, NSO की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा​ | UP में बड़ा फेरबदल, इलाहाबाद HC ने 35 जनपदों के जिला जजों का किया तबादला, देखें लिस्ट​ | Rekha Arya FIR: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए आरोप, दूसरी महिलाओं से संबंध और मारपीट, कहा- मुझे और बच्चों को जान का खतरा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

PLFS Report 2026: देश में बेरोजगारी दर 5% पर स्थिर, ग्रामीण इलाकों में रोजगार के आंकड़ों में सुधार, NSO की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा​

PLFS Report 2026: देश में रोजगार और बेरोजगारी की स्थिति को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है।  सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने सितंबर 2026 का आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण मासिक बुलेटिन जारी किया है।  रिपोर्ट के अनुसार, देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की बेरोजगारी दर […]

PLFS Report 2026: देश में रोजगार और बेरोजगारी की स्थिति को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। 

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने सितंबर 2026 का आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण मासिक बुलेटिन जारी किया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की बेरोजगारी दर सितंबर में 5 प्रतिशत दर्ज की गई है। यह पिछले साल सितंबर के 5.2 प्रतिशत के मुकाबले 0.2 प्रतिशत अंक कम है।

रिपोर्ट में ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी घटने, शहरों में महिलाओं की श्रम बल भागीदारी बढ़ने और कार्यरत आबादी के अनुपात में सुधार के संकेत मिले हैं।

🔰Women, Work and Enterprise: India’s Push for Better Livelihoods

▪️India’s women employment story is moving from participation to betterquality work.

▪️#PLFS shows female Labour Force Participation Rate rising from 23.3% in 201718 to 40% in 2025, while Worker… pic.twitter.com/2vM2qJpiZ9

— PIB India October 15, 2026

ग्रामीण क्षेत्रों में घटी बेरोजगारी

PLFS के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2026 में ग्रामीण बेरोजगारी दर घटकर 4.2 प्रतिशत रह गई। 

सितंबर 2025 में यह दर 4.6 प्रतिशत थी। यानी एक साल में ग्रामीण बेरोजगारी दर में 0.4 प्रतिशत अंक की कमी दर्ज हुई है।

ग्रामीण महिलाओं की बेरोजगारी दर 3.9 प्रतिशत रही, जो वर्ष 2026 में अब तक का सबसे निचला स्तर बताया गया है। वहीं, शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 6.9 प्रतिशत दर्ज हुई।

शहरों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

रिपोर्ट में शहरी महिलाओं की श्रम बल भागीदारी दर में सुधार दर्ज किया गया है। अगस्त 2026 में यह दर 25.4 प्रतिशत थी, जो सितंबर में बढ़कर 25.9 प्रतिशत हो गई।

यह अक्टूबर 2025 के बाद शहरी महिलाओं की श्रम बल भागीदारी का सबसे ऊंचा स्तर है। राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की कुल LFPR पिछले साल के 34.1 प्रतिशत से बढ़कर 34.6 प्रतिशत पहुंच गई।

Periodic Labour Force Survey Monthly Bulletin September 2026

➢ Overall Labour Force Participation Rate stood at 55.5% in September 2026, registering an increase of 0.2% points over September 2025

➢ Urban LFPR increased to 50.7% in… pic.twitter.com/FISiLTmR5H

— PIB India October 15, 2026

कामकाजी आबादी के अनुपात में भी सुधार

देश का वर्कर पॉपुलेशन रेशियो सितंबर 2025 के 52.4 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर 2026 में 52.7 प्रतिशत दर्ज हुआ।

शहरी क्षेत्रों में WPR बढ़कर 47.2 प्रतिशत हो गया, जो अक्टूबर 2025 के बाद का उच्चतम स्तर है। शहरी पुरुषों का WPR 71 प्रतिशत और महिलाओं का 23.5 प्रतिशत दर्ज किया गया।

WPR से पता चलता है कि निर्धारित आयु वर्ग की कुल आबादी में कितने प्रतिशत लोग रोजगार में हैं।

देश की लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट 55.5%

सितंबर 2026 में देश की कुल श्रम बल भागीदारी दर 55.5 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले साल इसी महीने यह 55.3 प्रतिशत थी।

इसमें 0.2 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है। श्रम बल भागीदारी दर में रोजगार कर रहे और रोजगार की तलाश कर रहे दोनों प्रकार के लोग शामिल होते हैं।

3.70 लाख से ज्यादा लोगों पर किया गया सर्वे

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने सितंबर 2026 के मासिक सर्वेक्षण में कुल 3,70,513 लोगों को शामिल किया।

इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के 2,11,333 और शहरी क्षेत्रों के 1,59,180 लोग शामिल थे। इस सर्वे के जरिए देश के श्रम बाजार, रोजगार और बेरोजगारी से संबंधित आंकड़े तैयार किए गए।

सितंबर 2026 की PLFS रिपोर्ट के प्रमुख आंकड़े

संकेतक                           सितंबर 2026 
कुल बेरोजगारी दर                 5.0%       
ग्रामीण बेरोजगारी दर                   4.2%  
शहरी बेरोजगारी दर                6.9%       
ग्रामीण महिलाओं की बेरोजगारी दर   3.9%        
कुल श्रम बल भागीदारी दर          55.5%       
महिला श्रम बल भागीदारी दर               34.6%
कुल WPR                        52.7%       
शहरी WPR                       47.2%       
शहरी महिलाओं की LFPR           25.9%

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY