गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
PLFS Report 2026: देश में बेरोजगारी दर 5% पर स्थिर, ग्रामीण इलाकों में रोजगार के आंकड़ों में सुधार, NSO की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा​ | UP में बड़ा फेरबदल, इलाहाबाद HC ने 35 जनपदों के जिला जजों का किया तबादला, देखें लिस्ट​ | Rekha Arya FIR: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए आरोप, दूसरी महिलाओं से संबंध और मारपीट, कहा- मुझे और बच्चों को जान का खतरा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

20 साल से चल रही थी अवैध पटाखा फैक्ट्री, धमाके में ढह गया 2 मंजिला घर… वाराणसी ब्लास्ट की Inside Story​

Varanasi News: वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट ने कई मकानों को नुकसान पहुंचाया है. इस हादसे में तीन से चार लोग घायल हुए हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि राजू खान और उसकी मां मुन्नी लंबे समय […]

Varanasi News: वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट ने कई मकानों को नुकसान पहुंचाया है. इस हादसे में तीन से चार लोग घायल हुए हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि राजू खान और उसकी मां मुन्नी लंबे समय से अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम कर रहे थे. मोहल्ले के लोगों को इसकी जानकारी थी, लेकिन दबंगई के कारण कोई खुलकर विरोध नहीं कर पाता था. विस्फोट के बाद से राजू खान का पता नहीं चल पाया है. पुलिस उसकी तलाश के साथ ही मामले की जांच कर रही है.

तेज धमाके से दहल गया पूरा इलाका

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना शाम करीब 5 बजे की है. उस समय पंकज किसी काम से पैगम्बरपुर के पास से गुजर रहे थे. तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ. धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि करीब 500 मीटर दूर तक कंपन महसूस हुआ. पंकज को लगा कि जैसे भूकंप आ गया हो. धमाके की आवाज सुनते ही लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए.

ये भी पढे़ं

विस्फोट एक दो मंजिला मकान में हुआ था. बताया जा रहा कि यह मकान राजू खान और उसकी मां मुन्नी का है. धमाके से मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. आसपास के तीन से चार अन्य मकानों को भी नुकसान पहुंचा है. स्थानीय लोगों ने राजू खान की मां और बेटे को मलबे के बीच से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, घटना के बाद से राजू खान का कोई पता नहीं चल पाया है.

20 साल से चल रही थी अवैध पटाखा फैक्ट्री!

राजू खान की पड़ोसी चंद्रकला विश्वकर्मा पिछले करीब 30 साल से इस मोहल्ले में रह रही हैं. उनका आरोप है कि राजू खान और उसकी मां मुन्नी पिछले करीब 20 साल से अवैध पटाखा फैक्ट्री चला रहे थे. मोहल्ले के लोगों को इस बारे में जानकारी थी, लेकिन दबंगई के कारण कोई उनके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था. चंद्रकला के मकान को भी विस्फोट में काफी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने बताया कि जिस संकरी गली में ऑटो का पहुंचना भी मुश्किल होता है, वहां लंबे समय से पटाखे बनाने का काम चल रहा था. इसके बावजूद इस गतिविधि पर रोक नहीं लग सकी.

मोहल्ले की एक अन्य महिला आशा देवी ने भी राजू खान पर परेशान करने का आरोप लगाया है. उनके मकान को भी धमाके से नुकसान पहुंचा है और उनकी आंख में चोट आई है. आशा देवी के मुताबिक, एक बार राजू खान के मकान पर पुलिस ने छापेमारी की थी. इसके बाद राजू को शक हुआ कि उन्होंने ही पुलिस को इसकी जानकारी दी है.

आशा देवी का आरोप है कि इसके बाद राजू ने मोहल्ले में उनका सामाजिक बहिष्कार करवा दिया और उनके साथ गालीगलौज भी की. उन्होंने बताया कि उस समय मोहल्ले का कोई भी व्यक्ति उनके समर्थन में सामने नहीं आया. स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध पटाखों के मामले में पहले भी दो से तीन बार छापेमारी हुई थी, लेकिन इसके बावजूद यह काम बंद नहीं हुआ.

चौकी प्रभारी और बीट सिपाही निलंबित

मामले में पुलिस विभाग ने भी कार्रवाई की है. डीसीपी वरुणा जोन राजेश पाण्डेय ने पटाखे बनाते समय हुए विस्फोट के मामले में सारनाथ थाने की पुराना पुल चौकी के प्रभारी अनुज शुक्ला और बीट के सिपाही प्रकाशचंद्र यादव को निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई इलाके में अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित होने और घटना के बाद सामने आए तथ्यों के बीच की गई है.

पुलिस कर रही राजू खान की तलाश

एडिशनल सीपी शिवहरी मीणा के मुताबिक, विस्फोट में तीन से चार लोग घायल हुए हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल किसी की हालत को लेकर खतरे की बात सामने नहीं आई है. पुलिस का कहना है कि घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस अवैध पटाखा फैक्ट्री से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. राजू खान की तलाश भी जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY