गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Bajaj Consumer Care: मुनाफे में 66% की छलांग, फिर भी 9% टूटा शेयर, जानें क्या है वजह​ | पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, लड़ेंगी चुनाव​ | आमिर खान के भांजे को भारत छोड़ने का नोटिस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीन पर गरीबों की बनेंगी हवेलियां: CM योगी​

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया और भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में है… जिन जमीनों पर कभी माफिया का कब्जा था, वहां अब गरीबों, वंचितों और दलितों के लिए आवास बनाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रयागराज में माफिया के कब्जे से मुक्त […]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया और भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में है… जिन जमीनों पर कभी माफिया का कब्जा था, वहां अब गरीबों, वंचितों और दलितों के लिए आवास बनाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रयागराज में माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए बहुमंजिला आवासीय इमारतों के निर्माण का शुभारंभ किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ कहा, ‘अब माफिया नहीं, माफिया की जगह मिट्टी में है, अब गरीबों के लिए बड़ीबड़ी हवेलियां बनेंगी.’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को वाराणसी में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान के समापन और स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने स्वच्छता कर्मियों के मानदेय में कटौती करने वालों को भी सख्त चेतावनी दी.

अखिलेश यादव पर परिवारवाद को लेकर तंज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग परिवार को ही समाज और प्रदेश मानने की भूल करते हैं, उनकी दुर्गति तय है. उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि दोपहर 12 बजे सोकर उठेगा और नेतृत्व करने वाला भी इसी तरह परिवार के बीच मस्त रहेगा, तो जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा?

सीएम योगी ने कहा कि जो लोग समाज, प्रदेश और देश को अपना परिवार मानते हैं, वही वास्तविक परिवर्तन ला सकते हैं. उन्होंने ऐसे जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठाए, जो एक बार चुनाव जीतने के बाद लखनऊ में ही पड़े रहते हैं और दोबारा अपने क्षेत्र में जनता के बीच नहीं पहुंचते.

स्वच्छता कर्मियों का पैसा काटा तो होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले स्वच्छता कर्मियों से काम लेने के बाद उनके मानदेय और मजदूरी में कटौती कर दी जाती थी. कई बार उन्हें पूरा पैसा भी नहीं मिलता था। अब इस तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स कॉरपोरेशन के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों को न्यूनतम 16 हजार रुपये मानदेय देने की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही उन्हें ईएसआई के तहत अस्पतालों में उपचार, सुरक्षा बीमा और पीएफ का लाभ भी मिलेगा. दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था का भी जिक्र किया.

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में अभियान चलाने की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. नीलकंठ तिवारी के वार्ड प्रवास अभियान को दूसरे जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायक बताया. उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर जनप्रतिनिधि इसी तरह जनता के बीच रहकर काम करें तो लोगों में नकारात्मकता पैदा नहीं होगी. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लोकप्रिय जनप्रतिनिधि वही है, जिसकी पहुंच हर घर तक हो… सरकार की योजनाएं उपलब्ध होने के बावजूद कई पात्र लोगों को उनकी जानकारी नहीं होती.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY