बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
प्रत्याशी नहीं, प्रतिक्षार्थी बनकर रहेंगे… बागी विधायकों के BJP में शामिल होने पर अखिलेश का हमला​ | Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में 3 दोषियों को उम्रकैद में उत्तराखंड सरकार का सख्त रुख, अपराधी कितना भी प्रभावशाली हो, कठोर सजा मिलेगी​ | पूर्वांचल की 133 विधानसभा सीटों के बूथों की होगी ग्रेडिंग… विस्तारकों और प्रभारियों को निर्देश, क्या है BJP की रणनीति?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्रत्याशी नहीं, प्रतिक्षार्थी बनकर रहेंगे… बागी विधायकों के BJP में शामिल होने पर अखिलेश का हमला​

समाजवादी पार्टी के तीन बागी विधायक बुधवार को औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो गए. सपा ने लगभग दो साल पहले तीनों विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था, क्योंकि उन्होंने 2024 के राज्यसभा चुनावों में बीजेपी के उम्मीदवारों के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी. अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना […]

समाजवादी पार्टी के तीन बागी विधायक बुधवार को औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो गए. सपा ने लगभग दो साल पहले तीनों विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था, क्योंकि उन्होंने 2024 के राज्यसभा चुनावों में बीजेपी के उम्मीदवारों के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी. अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए तीनों बागी विधायकों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि वर्षों की प्रतीक्षा के बाद भी सदस्यता की पर्ची से अधिक कुछ नहीं मिला. जिस दल में गए हैं, उसके पुराने दावेदार कह रहे हैं ऐसे लोग तो आतेजाते रहते हैं. जिस दल से जीते, उसके नहीं हुए तो जिसके सदस्य बनने में सालों लग गए, वहां ‘प्रत्याशी’ नहीं, प्रतिक्षार्थी बनकर ही कई साल रहेंगे.

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कविता भरे अंदाज में हमला बोलते हुए कहा, ‘अपने कबीले से जो दगा करता है बंदा, चलता उसके मान पर अपमान का रंदा. कार्यकर्ता बनकर उठाना पड़ता है झंडा, दूसरे इस्तेमाल कर लेते हैं उसका कंधा. सिर झुकाकर करना पड़ता काला धंधा, चुराना पड़ता उसको दानचढ़ावाचंदा, अब तक जो कमाया वो नाम होता गंदा’.

अपने क़बीले से जो दगा करता है बंदा
चलता उसके मान पर अपमान का रंदा
कार्यकर्ता बनकर उठाना पड़ता है झंडा
दूसरे इस्तेमाल कर लेते हैं उसका कंधा
सिर झुकाकर करना पड़ता काला धंधा
चुराना पड़ता उसको दानचढ़ावाचंदा
अब तक जो कमाया वो नाम होता गंदा

वर्षों की प्रतीक्षा के बाद भी सदस्यता की पर्ची से अधिक कुछ नहीं मिला। जिस दल में गये हैं, उसके पुराने दावेदार कह रहे है, ऐसे लोग तो आतेजाते रहते हैं। जिस दल से जीते उसके नहीं हुए तो जिसके सदस्य बनने में सालों लग गये, वहाँ प्रत्याशी नहीं, प्रतिक्षार्थी बनकर ही कई साल रहेंगे।

— Akhilesh Yadav October 14, 2026

सदस्यता कार्यक्रम में स्मृति ईरानी भी थीं मौजूद

सपा के तीनों बागी विधायकों राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी ने अमेठी के गौरीगंज स्थित राकेश प्रताप सिंह के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में बीजेपी में शामिल हुए, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राज्य भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद थे.

यूपी चुनाव में मिलेगा पार्टी को फायदा?

बीजेपी ने कहा कि इन तीन विधायकों को शामिल करने से पार्टी को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में फायदा होगा. वहीं सपा ने कहा कि इन विधायकों को पहले ही निष्कासित कर दिया गया था और वो जानते थे कि उन्हें दोबारा मनोनीत नहीं किया जाएगा, इसलिए उनके पास बीजेपी में शामिल होने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था.

कुछ और सपा विधायक हो सकते हैं बीजेपी में शामिल

राकेश सिंह जहां गौरीगंज से विधायक थे, वहीं अभय सिंह अयोध्या जिले की गोसाईगंज सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और विनोद चतुवेर्दी बुन्देलखंड क्षेत्र में जालौन जिले की कालपी सीट से विधायक हैं. सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में सपा के कुछ अन्य बागी विधायक भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY